✕

होम / बिजनेस / रिलायंस का बड़ा कदम: केल्विनेटर और बीपीएल से वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में धमाल

रिलायंस का बड़ा कदम: केल्विनेटर और बीपीएल से वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में धमाल

RIL की यह नई चाल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में बड़ी हलचल ला सकती है. अगर ‘कैंपा कोला’ मॉडल इलेक्ट्रॉनिक्स में भी काम करता है, तो LG, Samsung, Whirlpool और Godrej जैसे दिग्गजों को कड़ी चुनौती मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) अपने उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में वही रणनीति अपनाने जा रही है जिसने ‘कैंपा कोला’ को बाजार में दोबारा खड़ा किया था. दरअसल, कंपनी का फोकस अब आक्रामक कीमतों, ट्रेडर्स को अधिक मार्जिन, और मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर रहेगा. जानकारी के मुताबिक, रिलायंस रिटेल अपने केल्विनेटर (Kelvinator) और बीपीएल (BPL) ब्रांड्स को देशभर के मल्टी-ब्रांड इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स, रीजनल रिटेल चेन्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर पेश करने की तैयारी में है.

‘कैंपा कोला’ से मिली प्रेरणा

रिलायंस ने कुछ साल पहले कैंपा कोला ब्रांड को फिर से लॉन्च कर पेप्सिको और कोका-कोला जैसी दिग्गज कंपनियों को कड़ी टक्कर दी थी. अब वही रणनीति इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में अपनाई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस के प्रोडक्ट्स की कीमतें LG और Samsung जैसे ब्रांड्स से 20-25% तक कम हो सकती हैं. इसके जरिए कंपनी अलग-अलग प्राइस पॉइंट्स पर उपभोक्ताओं को विकल्प देना चाहती है.

ज्यादा मार्जिन और एक्सपोर्ट पर जोर

रिलायंस अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स को स्थापित ब्रांड्स की तुलना में 8-15% तक ज्यादा मार्जिन देने की योजना बना रही है. कंपनी पहले ही नेपाल और भूटान जैसे पड़ोसी देशों में अपने केल्विनेटर और बीपीएल ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का निर्यात शुरू कर चुकी है. आगे इसका लक्ष्य श्रीलंका, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के बाजारों में प्रवेश करने का है. रिलायंस रिटेल के एक प्रवक्ता ने नेपाल और भूटान में एक्सपोर्ट की पुष्टि की है.

केल्विनेटर की कहानी: स्वीडिश कंपनी से खरीद तक

रिलायंस 2019 से स्वीडिश अप्लायंस निर्माता इलेक्ट्रोलक्स (Electrolux) से ब्रांड लाइसेंस लेकर केल्विनेटर उत्पाद बेच रही थी. हाल ही में कंपनी ने करीब ₹160 करोड़ में केल्विनेटर ब्रांड को पूरी तरह खरीद लिया. रिलायंस अब इस ब्रांड के तहत साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर, फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन, डायरेक्ट-कूल फ्रिज और एयर कूलर जैसे प्रोडक्ट्स पेश कर रही है. कंपनी का उद्देश्य हर आय वर्ग के ग्राहकों तक पहुंच बनाना है.

बीपीएल का विस्तार: बजट से लेकर प्रीमियम तक

बीपीएल (BPL) ब्रांड को रिलायंस ने 2020 में लाइसेंस के तहत लॉन्च किया था. तब से कंपनी ने टीवी, वॉशिंग मशीन और छोटे होम अप्लायंसेज में अपनी मौजूदगी मजबूत की है. अब बीपीएल के तहत रिलायंस एंट्री-लेवल से लेकर प्रीमियम टीवी, रेफ्रिजरेटर, एसी और वॉशिंग मशीन जैसे कई मॉडल पेश कर रही है.

‘मेड इन इंडिया’ को वैश्विक पहचान दिलाने का लक्ष्य

रिलायंस का कहना है कि उसके इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड्स का उद्देश्य भारत में बनी तकनीक को दुनिया तक पहुंचाना है. कंपनी प्रवक्ता के मुताबिक, “हम विभिन्न प्रोडक्ट कैटेगरी, प्राइस पॉइंट्स और मार्केट्स में नए अवसरों की तलाश जारी रखेंगे. हमारा लक्ष्य है कि रिलायंस के ब्रांड्स भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी प्रतिस्पर्धी बनें.”

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

5 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

8 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

8 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

11 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

13 hours ago

बड़ी खबरें