होम / बिजनेस / 'खास' स्वाद को घर-घर पहुंचाएंगे अंबानी, रिलायंस रिटेल की ये है तैयारी 

'खास' स्वाद को घर-घर पहुंचाएंगे अंबानी, रिलायंस रिटेल की ये है तैयारी 

मुकेश अंबानी तेजी से अपना कारोबार बढ़ा रहे हैं. उनका फोकस रिलायंस रिटेल को मजबूत करने पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस अब फेमस हलवाइयों की मिठाई भी बेचेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस रिटेल के स्टोर्स पर अब देश के 50 से अधिक प्रसिद्ध हलवाइयों की मिठाइयां भी मिलेंगी. इसके अलावा, कंपनी चॉकलेट की तरह मिठाई और लड्डू के छोटे पैकेट बनाकर भी बेचेगी. भारत में मिठाई का बड़ा बाजार है. खासकर त्यौहार आदि के मौके पर इसकी बड़े पैमाने पर बिक्री होती है. अंबानी इस बात को अच्छे से समझते हैं, इसलिए उनकी कंपनी अब प्रसिद्ध और पारंपरिक हलवाइयों के साथ मिलकर उनकी विशिष्ट मिठाइयों को देशभर में ग्राहकों तक पहुंचाएगी.

ये है कंपनी का कहना
रिलायंस रिटेल के स्टोर्स पर अब मशहूर मिठाइयों में कलेवा का ‘तिल बेसन लड्डू’, प्रभुजी का ‘दरबेश लड्डू, और मेथीदाना लड्डू, घसीटाराम का ‘मुंबई हलवा’, दूध मिष्ठान भंडार का ‘मालपुआ’, लाल स्वीट्स का 'मैसूर पाक' और 'धारवाड़ पेड़ा' उपलब्ध होगा. रिलायंस रिटेल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (खुदरा किराना) दामोदर मल्ल के अनुसार, हम चाहते हैं कि पारंपरिक मिठाइयां किसी खास इलाके तक सीमित होने के बजाए देशभर में पहुंचे. उदाहरण के तौर पर पश्चिम बंगाल और ओड़िशा का रसगुल्ला. हमारी इस पहल के बाद अब फेमस रसगुल्ले का स्वाद तमिलनाडु के ग्राहकों तक भी चख सकेंगे.

इतना बड़ा है मिठाई बाजार
रिलायंस स्टोर्स पर मिलने वालीं फेमस मिठाइयां एकदम फ्रेश होंगी. कंपनी इसके लिए पारंपरिक हलवाइयों के साथ मिलकर काम कर रही है. एक अनुमान के अनुसार, भारतीय पारंपरिक डिब्बाबंद मिठाई बाजार लगभग 4,500 करोड़ रुपए का है और अगले कुछ सालों में यह 19% की रफ़्तार से बढ़ सकता है. अगले 5 सालों में इसके 13 हजार करोड़ रुपए के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है. जबकि अंसगठित मिठाई बाजार करीब 50 हजार करोड़ रुपए का है. इसलिए रिलायंस इस बिज़नेस में पैर कमाकर मोटा मुनाफा कमाना चाहती है. पारंपरिक मिठाइयों की बिक्री बढ़ाने के लिए रिलायंस रिटेल ने अपने स्टोर्स में अलग-अलग इकाइयां बनाई हैं.

हलवाइयों को भी होगा फायदा
रिलायंस फेमस मिठाइयों के छोटे पैक भी बनाएगी, ताकि ग्राहक अपनी ज़रूरत के अनुसार खरीदारी कर सके. कंपनी का कहना है कि उसकी इस पहल से फेमस हलवाइयों को बड़ा बाजार मिलेगा और उनका कारोबार भी बढ़ेगा. गौरतलब है कि मुकेश अंबानी तेजी से अपना कारोबार बढ़ा रहे हैं. उनका फोकस रिलायंस रिटेल को मजबूत करने पर है. इसके लिए आने वाले समय में अंबानी कई कंपनियों का अधिग्रहण कर सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

19 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago