होम / बिजनेस / अब इस अमेरिकी कंपनी को खरीदने जा रहे मुकेश अंबानी, जानिए कितने में हो रही डील

अब इस अमेरिकी कंपनी को खरीदने जा रहे मुकेश अंबानी, जानिए कितने में हो रही डील

रिलायंस ने कहा कि उसे इस वर्ष के अंत तक अधिग्रहण पूरा करने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कैलिफोर्निया स्थित सौर ऊर्जा सॉफ्टवेयर विनिर्माता सेंसहॉक में 3.2 करोड़ डॉलर (करीब 256 करोड़ रुपये) में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की घोषणा की है. 

पिछले वित्त वर्ष में 23 लाख डॉलर का कारोबार
कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण के साथ ही सौर ऊर्जा क्षेत्र में रिलायंस की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है. 2018 में स्थापित सेंसहॉक सौर उद्योग के लिए उपकरण विकसित करती है ताकि कंपनियों को प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और स्वचालन का उपयोग करने में मदद मिल सके. पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का कारोबार 23 लाख डॉलर रहा था.

पक्का करार किया
रिलायंस ने बयान में कहा कि उसने सेंसहॉक में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 3.2 करोड़ डॉलर के कुल लेनदेन मूल्य के लिए पक्का करार किया है, जिसमें भविष्य के विकास के लिए धन, उत्पादों की वाणिज्यिक उपलब्धता और अनुसंधान एवं विकास शामिल है.

कंपनी का क्या है काम
सेंसहॉक कंपनियों को प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और सौर परियोजनाओं की योजना से लेकर उत्पादन तक व्यवस्था बनाने में मदद करती है. सेंसहॉक ने 15 देशों में फैले अपने 140 से अधिक ग्राहकों को उनकी करीब 600 साइटों पर 100 से अधिक गीगावॉट के लिए एंड-टू-एंड समाधान दिए हैं.

मुकेश अंबानी ने क्या कहा
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने अधिग्रहण के बारे में कहा, "मेरी कंपनी हरित ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए प्रतिबद्ध है. इसका 2030 तक 100 गीगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन में मदद का इरादा है. सेंसहॉक के सहयोग से हम सौर परियोजनाओं की लागत कम करेंगे, उत्पादकता बढ़ाएंगे और प्रदर्शन में सुधार करेंगे." रिलायंस ने कहा कि उसे इस वर्ष के अंत तक अधिग्रहण पूरा करने की उम्मीद है.

VIDEO : जानिए, साइरस मिस्त्री और रतन टाटा के बीच विवाद की असली वजह क्या थी?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

2 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.