होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी के पोर्टफोलियो में जुड़ी एक और कपनी, इस तरह मिलेगा फायदा

मुकेश अंबानी के पोर्टफोलियो में जुड़ी एक और कपनी, इस तरह मिलेगा फायदा

मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) ने मेट्रो कैश एंड कैरी के भारतीय कारोबार को खरीद लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार अपने कारोबार को फैला रहे हैं. बीते कुछ समय में ही वह अलग-अलग सेक्टर की कई कंपनियों का अधिग्रहण कर चुके हैं और अब उनके पोर्टफोलियो में एक और कंपनी जुड़ गई है. रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) ने 2,850 करोड़ रुपए में जर्मनी की रिटेल कंपनी मेट्रो कैश एंड कैरी के भारतीय कारोबार को खरीद लिया है. RRVL ने मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 100% इक्विटी हासिल करने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. 

ये कंपनी भी थी दौड़ में
मेट्रो कैश एंड कैरी के भारतीय कारोबार को खरीदने की दौड़ में कुछ अन्य कंपनियां भी शामिल थीं. Siam Makro ने भी इस डील को फाइनल करने की कोशिश की थी. Siam Makro, LOTS Wholesale Solutions ब्रैंड के तहत Lots Wholesale Cash-and-Carry ट्रेडिंग करती है. हालांकि, कंपनी अपनी कोशिशों में सफल नहीं हो पाई और पिछले महीने उसने बोली प्रक्रिया से हटने की घोषणा कर डाली. इसके बाद रिलायंस ही प्रमुख दावेदार के रूप में रह गई थी. इस डील से रिलायंस रिटेल को B2B श्रेणी में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी.

रिलायंस को मिलेगा ये सब 
मेट्रो कैश एंड कैरी ने 2003 में भारतीय बाजार में प्रवेश किया था. कंपनी के ग्राहकों में रिटेलर, किराना स्टोर, होटल, रेस्टोरेंट और कैटरर्स, कॉरपोरेट्स, एसएमई कंपनियां और संस्थान शामिल हैं. करीब 3,500 कर्मचारियों वाली यह कंपनी 21 शहरों में 31 बड़े फॉर्मेट वाले स्टोर चलाती है. वित्त वर्ष 2021-22 में, मेट्रो इंडिया ने 7700 करोड़ रुपए की बिक्री की, जो भारत में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. जाहिर है इस कंपनी को अपना बनाने से रिलायंस रिटेल को काफी फायदा मिलेगा. रिलायंस को बड़े शहरों में मेट्रो इंडिया स्टोर्स का एक विस्तृत नेटवर्क मिलेगा. साथ ही पंजीकृत किराना और अन्य संस्थागत ग्राहकों का एक बड़ा आधार और मजबूत सप्लायर नेटवर्क भी मिलेगा.

ईशा अंबानी ने कही ये बात 
इस डील के बारे में बताते हुए रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा मेट्रो इंडिया भारतीय B2B बाजार में लीडिंग प्लेयर है और इसने एक ठोस मल्टी-चैनल प्लेटफॉर्म विकसित किया है. भारतीय व्यापारी और ग्रोसरी ईको-सिस्टम की हमारी समझ और मेट्रो इंडिया के नए स्टोर्स मिलकर छोटे व्यवसायों के लिए वरदान साबित होंगे. वहीं, मेट्रो एजी के CEO डॉ. स्टीफेन ग्रेबेल ने कहा कि इस डील से हमारे ग्राहकों और हमारे कर्मचारियों दोनों को फायदा होगा.

इस बिजनेस में भी होगी एंट्री
बता दें कि रिलायंस रिटेल सैलून बिजनेस में भी एंट्री करने जा रही है. इसके लिए कंपनी चेन्नई स्थित नेचुरल्स सैलून एंड स्पा में लगभग 49% हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है. भारत का सैलून बिजनेस 20,000 करोड़ रुपए का है. इस उद्योग में लगभग 60 लाख से अधिक कंपनियां हैं, जिनमें कारोबारी और ब्यूटी पॉर्लर और नाई की दुकानें भी शामिल हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी संभालती हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

4 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

5 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

41 minutes ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

4 hours ago