होम / बिजनेस / अब एक और दिग्गज विदेशी ब्रैंड की Bharat में एंट्री करवा रहे हैं Mukesh Ambani

अब एक और दिग्गज विदेशी ब्रैंड की Bharat में एंट्री करवा रहे हैं Mukesh Ambani

इसी साल मुकेश अंबानी ने Pret A Manger को भारत में एंट्री दिलाई है. इस ब्रिटिश सैंडविच एंड कॉफी चेन का देश में पहला आउटलेट मुंबई में खुला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) इंटरनेशनल ब्रैंड के साथ साझेदारी पर जोर दे रहे हैं. अब उन्होंने फ्रांस के दिग्गज फैशन ब्रैंड SMCP के साथ मिलाया है. अंबानी SMCP की भारत में एंट्री करवा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, SMCP और रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (RBL) के बीच साझेदारी हुई है. इस पार्टनरशिप के तहत भारत में SMCP के प्रोडक्ट्स को रिलायंस रिटेल के जरिए बेचा जाएगा. इससे पहले भी अंबानी कुछ बड़े इंटरनेशनल ब्रैंड से डील कर चुके हैं. 

अगले साल खुलेगा स्टोर 
SMCP सैंड्रो, माजे, क्लाउडी पियरलॉट और फुर्सैक (Sandro, Maje, Claudie Pierlot & Fursac) ब्रैंड की मूल कंपनी है. पेरिस मुख्यालय वाली इस कंपनी के ये ब्रैंड 46 देशों में उपलब्ध हैं और अब भारत में उनकी बिक्री रिलायंस के जरिए होगी. अनुमान है कि SMCP का भारत में पहला स्टोर अगले साल ओपन हो जाएगा. SMCP लगातार विस्तार की योजना पर काम कर रही है. भारत में लग्जरी ब्रैंड के कद्रदानों की संख्या पिछले कुछ समय में बढ़ी है. इसलिए SMCP को भारतीय बाजार लुभा रहा है और रिलायंस के रूप में उसे एक ऐसा पार्टनर मिल गया है जिसका नेटवर्क पूरे देश में काफी मजबूत है.  

लगातार लंबी हो रही लिस्ट 
मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Brands लगातार अंतर्राष्ट्रीय ब्रैंड्स से हाथ मिला रही है. कंपनी बोट्टेगा वेनेटा, टिफनी एंड कंपनी, वैलेंटिनो, वर्साचे, ज़ेग्ना जैसे दिग्गज ब्रैंड्स के साथ पहले ही साझेदारी कर चुकी है. अब इस लिस्ट में SMCP का नाम भी शामिल हो गया है. इसी साल मुकेश अंबानी ने 'प्रेट ए मैनजर' (Pret A Manger) को भारत में एंट्री दिलाई है. इस ब्रिटिश सैंडविच एंड कॉफी चेन का देश में पहला आउटलेट मुंबई में खुला है. मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉप्लेक्स में 'प्रेट ए मैनजर' के आउटलेट की कुछ महीने पहले ही ग्रैंड ओपनिंग थी. Pret A Manger का पहला आउटलेट 1986 में लंदन में खुला था. आज इसकी UK, US, यूरोप और एशिया सहित नौ देशों में 550 शॉप हैं. अकेले लंदन में ही कंपनी 300 से ज्यादा आउटलेट चला रही है, इससे Pret A Manger की लोकप्रियता का अंदाजा हो जाता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

7 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

28 minutes ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

14 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

15 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

28 minutes ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

7 minutes ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

15 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

15 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

18 hours ago