होम / बिजनेस / Reliance के शेयरों में लौटी तेजी, क्या खरीदारी का आ गया है सही समय?

Reliance के शेयरों में लौटी तेजी, क्या खरीदारी का आ गया है सही समय?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में पिछले कुछ वक्त से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया है. मंगलवार को कंपनी के शेयरों में तीन फीसदी से ज्यादा का उछाल आया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों आज यानी मंगलवार को तेजी दर्ज की गई. पिछले काफी समय से रिलायंस के शेयरों में नरमी का रुख बना हुआ था. फिलहाल, कंपनी का शेयर तीन फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ 2,270 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है. पिछले छह महीनों में रिलायंस के शेयरों में 8.61% और एक साल में 10.24% की गिरावट दर्ज की जा चुकी है. केंद्र सरकार द्वारा विंडफॉल टैक्स में नियमित कटौती के बावजूद कंपनी के शेयरों में गिरावट ने निवेशकों को मायूस किया है, लेकिन आज आई तेजी से उन्हें जरूर थोड़ी राहत मिली होगी.

बुलिश होने के आसार 
अब सवाल उठता है कि क्या ये रिलायंस के शेयरों में पैसा लगाने का सही समय है? एक्स्पर्ट्स का कहना है कि यदि आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो रिलायंस पर दांव लगाया जा सकता है. क्योंकि रिलायंस के शेयर अगले 12 महीनों में मौजूदा स्तरों से 35 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं. रिलायंस के शेयर चार्ट पैटर्न से पता चलता है कि इसकी कीमत और बढ़ सकती है. 2,350 रुपए के स्तर पर पहुंचने के बाद यह बुलिश हो सकता है.  

निवेशकों के पास 2 विकल्प
स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिलायंस का शेयर फिलहाल 2,175 से 2,350 रुपए के स्तर पर बने रहने की उम्मीद है. हालांकि, 2,350 रुपए का आंकड़ा छूते ही इसके बुलिश होने की संभावना है. ऐसे में निवेशकों के पास दो विकल्प हैं, यदि वे लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं तो अभी पैसा लगा सकते हैं या फिर शॉर्ट टर्म के लिहाज से शेयर के 2,350 पर पहुंचने के बाद निवेश कर सकते हैं. उन्होंने निवेशकों को 2,175 रुपए के स्तर पर स्टॉप लॉस के साथ स्टॉक रखने की सलाह दी है.

इस वजह से आई गिरावट
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट की वजह खुदरा और दूरसंचार व्यवसाय में आने वाली सुस्ती को बताया जा रहा है. बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का 52 वीक का हाई लेवल 2,856.15 और लो लेवल 2,180 रुपए है. जानकार मानते हैं कि रिलायंस में निवेश सुरक्षित है, क्योंकि कंपनी की बैलेंसशीट अपेक्षाकृत मजबूत है. बीते कुछ समय में जरूर निवेशकों को मनमाफिक रिटर्न नहीं मिला है, लेकिन आने वाले समय में रिलायंस का शेयर तेजी पकड़ सकता है.   

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

1 hour ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

1 hour ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

2 hours ago

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

2 hours ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें