✕

होम / बिजनेस / Reliance AGM में मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, 5G की लॉन्च से उठाया पर्दा

Reliance AGM में मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, 5G की लॉन्च से उठाया पर्दा

रिलायंस इंडस्ट्रीज की इस 45वीं एजीएम को कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज हुई सलाना आम बैठक (AGM) में मुकेश अंबानी ने कई घोषणाएं कीं. साथ हो उन्होंने बताया कि रिलायंस Jio 5G सेवाएं कब शुरू करेगी. कंपनी की इस 45वीं एजीएम को मुकेश अंबानी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. RIL के निवेशकों के साथ-साथ कॉरपोरेट जगत की भी नजरें इस बैठक पर टिकी हुई थीं. 

2023 तक पूरा भारत होगा कवर 
इस बैठक में मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो ने स्वदेशी रूप से एंड-टू-एंड 5G स्टैक विकसित किया है, जो क्वांटम सुरक्षा जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस होगा. इसे 2,000 से अधिक युवा जियो इंजीनियरों ने इन-हाउस विकसित किया है. उन्होंने यह भी बताया कि Jio दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में दिवाली 2022 तक 5G सेवाओं को लॉन्च करेगी. दिसंबर 2023 तक 18 महीनों में पूरे भारत को कवर करने के लिए इसे अन्य शहरों और कस्बों में तेजी से विस्तारित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 5G के साथ Jio कनेक्टेड इंटेलिजेंस के साथ अरबों स्मार्ट सेंसर लॉन्च करेगा जो इंटरनेट ऑफ थिंग्स को ट्रिगर करेगा और चौथी औद्योगिक क्रांति को बढ़ावा देगा. यह हर एक हर जगह और हर चीज को उच्चतम गुणवत्ता और सबसे किफायती डेटा से जोड़ेगा.

सक्सेशन प्लान पर कही ये बात
AGM में अंबानी ने अपने सक्सेशन प्लान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आकाश अंबानी जियो और ईशा अंबानी रिटेल बिज़नेस संभालते रहेंगे. अनंत अंबानी के बारे में उन्होंने कहा कि अनंत ने हमारे न्यू एनर्जी बिजनेस को जॉइन किया है. वह अपना ज्यादातर समय जामनगर में ही बिताता है. तीनों हमारे संस्थापक के विचारों-सोच को आगे बढ़ा रहे हैं. 

PM के विजन को बढ़ा रहे आगे
AGM में मुकेश अंबानी ने बताया कि उनकी कंपनी पैन-इंडिया 5G नेटवर्क के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी. उन्होंने कहा कि हर तीन में से दो घरों में जियो फाइबर का इस्तेमाल किया जा रहा है. जियो देश का नंबर एक डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर है और हम अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने यह भी कहा कि रिलायंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन को आगे बढ़ा रही है. मुकेश अंबानी ने यह भी बताया कि अन्य ऑपरेटर्स से विपरीत Jio का 5G नेटवर्क स्टैंड-अलोन होगा यानी इस्की 4G नेटवर्क पर कोई निर्भरता नहीं होगी.  

ईशा ने गिनाईं रिलायंस रिटेल की उपलब्धियां 
AGM में ईशा अंबानी ने रिलायंस रिटेल की उपलब्धियों और योजनाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि रिलायंस रिटेल ने 2 लाख करोड़ रुपए के टर्नओवर और 12,000 करोड़ रुपए के EBITDA का गौरवपूर्ण रिकॉर्ड हासिल किया है और यह एशिया के शीर्ष दस खुदरा विक्रेताओं में से एक है. ईशा ने बताया कि रिलायंस कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स के देश के 7000 शहरों में 8700 स्टोर होंगे. रिलायंस रिटेल के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 4.5 बिलियन विज़िट हुई हैं, जो पिछले साल की तुलना में 2.3 गुना अधिक है. उन्होंने कहा कि रिलायंस रिटेल की रणनीति लाखों छोटे व्यापारियों के साथ जुड़ने और उन्हें समृद्ध होने के लिए एक मंच प्रदान करने की है.  

नई गीगा फैक्ट्री की घोषणा
AGM के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा, 'पिछले साल मैंने जामनगर में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स की स्थापना की घोषणा की थी, ताकि 4 गीगा फैक्ट्रियां स्थापित की जा सकें. आज, मैं पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए हमारी नई गीगा फैक्ट्री की घोषणा करना चाहता हूं'. उन्होंने आगे कहा कि सोलर PV मैन्युफैक्चरिंग के लिए हमने REC सोलर का अधिग्रहण किया है. जामनगर में हमारी 10GW सोलर पीवी सेल और मॉड्यूल फैक्ट्री 2024 तक उत्पादन शुरू कर देगी. 2026 तक इसकी क्षमता 20GW तक बढ़ जाएगी. अंबानी ने बताया कि उनकी कंपनी ग्रीन एनर्जी पर जोर दे रही है. उन्होंने कहा, 'हमारा नया ऊर्जा कारोबार भारत को हरित ऊर्जा का शुद्ध निर्यातक बनने में मदद करेगा. हम भारत को नई ऊर्जा निर्माण में विश्व में अग्रणी और चीन का एक विश्वसनीय विकल्प बनाना चाहते हैं'.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

56 minutes ago

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

15 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

17 hours ago

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

18 hours ago

सेबी का जापानी समझौता: ऐसे नुकसान का निपटारा, जो अब अस्तित्व में ही नहीं है

एक पूर्णकालिक सदस्य ने निप्पॉन से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. दूसरे सदस्य अभी फैसला नहीं कर पाए हैं. बॉन्ड फिर से जीवित हो गए हैं. और सेबी चेयरमैन की डायरी बार-बार निप्पॉन से टकरा रही है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

18 hours ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

56 minutes ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

15 hours ago

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.

17 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

17 hours ago