होम / बिजनेस / Demerger: रिलायंस के नए Stock का प्राइज तय, क्या अभी कर सकते हैं ट्रेडिंग?

Demerger: रिलायंस के नए Stock का प्राइज तय, क्या अभी कर सकते हैं ट्रेडिंग?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए आज बहुत बड़ा दिन है. आज यानी गुरुवार को रिलायंस ने अपने फाइनेंशियल बिजनेस को अलग कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपने फाइनेंशियल बिजनेस को अलग कर दिया है. रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का आज 20 जुलाई को डीमर्जर हो गया है. डीमर्जर के बाद इस कंपनी का नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) किया गया है. डीमर्जर के लिए आज सुबह एक स्पेशल प्री-ओपन सेशन रखा गया था, जिसमें नई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का स्टॉक प्राइज 261.85 रुपए तय हुआ, जो विशेषज्ञों के अनुमान से काफी ज्यादा है. वहीं, इसी सेशन में RIL के लिए नया स्टॉक प्राइज 2589 रुपए मिला है. 

लिस्टिंग डेट तय नहीं
डीमर्जर के साथ ही जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) के रूप में रिलायंस के पोर्टफोलियो में एक नई कंपनी शामिल हो गई है. JFSL को बेंचमार्क Nifty-50 सहित प्रमुख इंडेक्स में शामिल किया जाएगा. इसके लिए निफ्टी-50 में किसी शेयर को रिप्लेस नहीं किया जाएगा. JFSL इंडेक्स में 51वां स्टॉक होगा. अब जब रिलायंस का डीमर्जर हो गया है और नई कंपनी के स्टॉक का प्राइज भी सेट हो गया है, तो ऐसे में ये सवाल लाजमी है कि क्या JFSL की ट्रेडिंग की जा सकती है? इसका जवाब है - फिलहाल नहीं. लिस्ट होने तक इसमें ट्रेडिंग नहीं होगी. लिस्टिंग की डेट अभी तय नहीं हुई है, रिलायंस जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है. 

160-190 का था अनुमान
इस डीमर्जर के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज एक स्पेशल प्री-ओपन सेशन आयोजित किया गया. इस दौरान बाय-सेल पर रोक रही. स्पेशल प्री-ओपन सेशन सिक्योरिटीज की ओपनिंग प्राइसेज के निर्धारण के लिए किया जाता है. इस दौरान, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का स्टॉक प्राइज 261.85 रुपए तय हुआ, जबकि एक्सपर्ट्स ने अनुमान जताया था कि इसका प्राइज 160 से 190 रुपए के बीच हो सकता है. बता दें कि इस डीमर्जर की व्यवस्था के तहत रिलायंस के शेयरधारकों को JFSL का एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा. 

डीमर्जर की जरूरत क्यों पड़ी?
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का मानना है कि फाइनेंशियल सर्विसेज के विस्तार और ग्रोथ के लिए एक अलग रणनीति की जरूरत है. क्योंकि इस सेक्टर की प्रकृति और प्रतियोगिता दूसरे सेक्टर्स से बिल्कुल अलग है. इसी को ध्यान में रखते हुए रिलायंस अपने फाइनेंशियल बिजनेस का डीमर्जर कर रही है. बता दें कि 19 जून, 2005 को जब रिलायंस ने चार कंपनियों को अलग किया था, तब अगले साल यानी 2006 में उसके शेयरों की कीमत में 38% की तेजी आई थी. लिहाजा इस बार भी ऐसी उम्मीद की जा रही है.



टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

16 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

17 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

19 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

9 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

12 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

17 hours ago