होम / बिजनेस / Flipkart के साथ जुड़े रिकॉर्ड सेलर्स, The Big Billion Days का है कमाल

Flipkart के साथ जुड़े रिकॉर्ड सेलर्स, The Big Billion Days का है कमाल

फ्लिपकार्ट के साथ महानगरों के अलावा टियर 2 एवं टियर 3 शहरों से भी कारोबारी जुड़े हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारत के स्‍वेदशी ई-कॉमर्स मार्केटप्‍लेस फ्लिपकार्ट (Flipkart) के प्‍लेटफार्म से सेलर्स तेजी से जुड़ रहे हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले नए सेलर्स की जुड़ने में 220% की बढ़त दर्ज की गई है. त्‍योहारी सीजन के दौरान करीब 11 लाख कारोबारों की भागीदारी रहेगी. यह फ्लिपकार्ट के प्रति MSME, लघु कारोबारों और उपक्रमों के भरोसे को दर्शाता है. इस भागीदारी से पार्टनर्स ई-कॉमर्स की क्षमताओं का लाभ उठा सकते हैं, जिससे उनके राजस्व में बढ़ोतरी हो सकती है.

कई शहरों के सेलर्स जुड़े
फ्लिपकार्ट के साथ महानगरों के अलावा टियर 2 एवं टियर 3 शहरों से भी कारोबारी जुड़े हुए हैं. इस प्लेटफॉर्म पर जो नए सेलर्स जुड़े हैं, उनमें अधिकांश लाइफस्‍टाइल एवं बुक्‍स, जनरल मर्चेंडाइज और हाउसहोल्‍ड (BGMH) की श्रेणी में आते हैं. गौरतलब है कि इससे पहले फ्लिपकार्ट ने मार्केटप्‍लेस संबंधी नीतिगत बदलावों और नई क्षमताओं की घोषणा की थी, जिससे ई-कॉमर्स इकोसिस्‍टम को और आसान बनाया जा सके.

MSME की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण
भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की तरक्की में MSME की भूमिका की सराहना करते हुए फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कार्पोरेट ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा, ''हमारे सेलर्स भागीदार, जिनमें से ज्‍यादातर MSME और लघु कारोबारी हैं, फ्लिपकार्ट मार्केटप्‍लेस प्‍लेटफार्म के जरिए भारतीय ग्राहकों के लिए किफायती पेशकश करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. हमारा लगातार जोर भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ माने जाने वाले इन कारोबारों को मदद पहुंचाने पर है, ताकि वे ई-कॉमर्स की ताकत का लाभ उठा सकें.''

किसानों को भी हो रहा फायदा
इस उपलब्धि पर फ्लिपकार्ट के सीनियर डायरेक्‍टर एवं हेड (मार्केटप्‍लेस) जगजीत हरोड़े ने कहा, ''फ्लिपकार्ट ने ऐसा मजबूत, टेक्नोलॉजी बेस्ड ई-कॉमर्स इकोसिस्‍टम खड़ा करने की पहल की है जिससे भारतीय ब्रैंड्स, MSME, लघु उद्यमियों, शिल्पियों और किसानों को अधिक फायदा हो रहा है. हमारी एक्टिविटी के केंद्र में हमारे विक्रेता ही हैं और हम उनके लिए इस प्‍लेटफार्म को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.''

फ्लिपकार्ट के सेलर ने क्या कहा
फ्लिपकार्ट के एक सेलर विजय भाई जो एंब्रॉयड्री कारोबार ‘विरुया’ (VIRUYA) का संचालन करते हैं, ने कहा, ''ऑफलाइन कारोबार से ऑनलाइन दुनिया में कदम रखना मेरे लिए बहुत बड़ा कदम था. फ्लिपकार्ट ने मुझे सुगम ऑनबोर्डिंग अनुभव दिलाने के साथ-साथ आवश्‍यक प्रशिक्षण भी दिया और उसका नतीजा है कि काफी कम समय में अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम बना हूं. मैं आगामी बिग बिलियन डेज को लेकर काफी उत्‍साहित हूं. हर बार जब भी फ्लिपकार्ट पर सेल का आयोजन किया जाता है तो मेरे जैसे कारोबारियों का भरोसा बढ़ता है और हम और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्‍साहित होते हैं.''

फ्लिपकार्ट ने सेलर्स के लिए हाल में अपनी नई ब्रैंड फिल्‍म ‘#IssBarSabseDamdaar’ लॉन्‍च की है. इस फिल्‍म में विक्रेताओं के स्‍तर पर रोमांच तथा तैयारियों को दर्शाया गया है जो 400 मिलियन से अधिक ग्राहकों तक अपने उत्‍पादों को पहुंचाएंगे.

VIDEO : Flipkart The Big Billion Days: इन Mobiles पर मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी छूट, कीमत का हुआ खुलासा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

17 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

19 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

18 hours ago