होम / बिजनेस / पहले दमदार रिटर्न से भरी झोली, अब इन्वेस्टर्स को शानदार गिफ्ट देने जा रही है ये कंपनी

पहले दमदार रिटर्न से भरी झोली, अब इन्वेस्टर्स को शानदार गिफ्ट देने जा रही है ये कंपनी

रियल एस्टेट से जुड़ी एक कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रियल एस्टेट से जुड़ी एक कंपनी अपने निवेशकों को तोहफा देने जा रही है. मोदीज नवनिर्माण लिमिटेड (Modis Navnirman Limited) ने इन्वेस्टर्स को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 3:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी. यानी हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर मिलेंगे. मोदीज नवनिर्माण लिमिटेड ने बोनस शेयर के लिए 28 अक्टूबर की रिकॉर्ड डेट फिक्स की है. बता दें कि कंपनी के शेयर काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. 25 अक्टूबर को इसके शेयरों ने 52 हफ्ते का नया हाई बनाया है.

ऐसा रहा है रिकॉर्ड 
मोदीज नवनिर्माण लिमिटेड के शेयरों ने पिछले एक साल में 100.45% रिटर्न दिया है. पिछले पांच दिनों की बात करें, तो इस अवधि में शेयर 13.74% ऊपर चढ़े हैं. कंपनी के शेयर मंगलवार 25 अक्टूबर को 52 हफ्ते के नए उच्चतम स्तर 378.75 रुपए पर पहुंच गए हैं. बता दें कि इस रियल एस्टेट कंपनी का आईपीओ इसी साल 23 जून को आया था और यह 6 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE पर इसकी लिस्टिंग 188.95 रुपए पर हुई थी, जो आज 378 के आंकड़े को पार कर गए हैं. 

एक महीने में 25% छलांग
मोदीज नवनिर्माण लिमिटेड के शेयर एक महीने में ही 25 पर्सेंट से ज्यादा ऊपर चढ़ गए हैं. जबकि पिछले 3 कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयरों 15% का उछाल आया है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जून 2022 तिमाही में कंपनी में प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग 99.98 प्रतिशत थी, जो सितंबर 2022 तिमाही में घटकर शेयरहोल्डिंग 70.20 फीसदी रह गई है. कंपनी ने अब तक अपने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है और अब उन्हें बोनस शेयर देने जा रही है. 

किसने की स्थापना?
Modis Navnirman Limited की स्थापना Dinesh C. Modi ने 2010 में की थी. कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी दिनेश मोदी संभाल रहे हैं. जबकि रश्मि मोदी और महक मोदी कंपनी की Whole Time Director और Chief Financial Officer हैं. पायल मोदी कंपनी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर सेवाएं दे रही हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

14 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago