✕

होम / बिजनेस / IndusInd Bank मामले पर RBI का बयान, कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें, बैंक पूरी तरह सुरक्षित

IndusInd Bank मामले पर RBI का बयान, कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें, बैंक पूरी तरह सुरक्षित

RBI ने IndusInd Bank के बोर्ड को निर्देश दिया कि वे मौजूदा तिमाही में ही बैंक के वित्तीय लेखांकन में पाई गई 2,100 करोड़ रुपये की गड़बड़ी को ठीक करने के लिए कदम उठाएं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

IndusInd Bank में 2,100 करोड़ रुपये की भारी गड़बड़ी के खुलासे से बैंक की वित्तीय स्थिति को लेकर निवेशकों और जमाकर्ताओं में चिंता है. इस खुलासे के बाद बैंक के शेयरों में भारी गिरावट आई थी. लेकिन इस बीच RBI ने जमाकर्ताओं और स्टेकहोल्डर्स को आश्वस्त किया है कि बैंक के आर्थिक हालत मजबूत है और स्थिर है. आरबीआई ने शनिवार को इंडसइंड बैंक के बोर्ड से कहा कि वह सुधारात्मक कार्रवाई पूरी करे. केंद्रीय बैंक ने आज एक बयान में कहा कि इंडसइंड बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है और बैंक की वित्तीय स्थिति संतोषजनक बनी हुई है, मतलब साफ है, बैंक डूबने वाला नहीं है.

RBI ने क्या कहा?

RBI ने बताया कि 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CAR) 16.46 प्रतिशत और प्रोविजन कवरेज रेश्यो 70.20 प्रतिशत था. यानी बैंक के पास नुकसान झेलने के लिए पर्याप्त पैसा है और कर्ज न चुकाने वालों से निपटने के लिए भी तैयारी है. RBI ने कहा कि 9 मार्च 2025 तक इंडसइंड बैंक का लिक्विडिटी कवरेज रेश्यो (LCR) 113 प्रतिशत था. यह 100 प्रतिशत की नियामक आवश्यकता से अधिक है. मतलब बैंक के पास तुरंत पैसे की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त नकदी है. जैसे अगर बहुत सारे लोग एक साथ अपना पैसा निकालना चाहें, तो भी बैंक उन्हें दे सकता है.

ऑडिट के लिए बाहरी टीम नियुक्त

केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि इंडसइंड बैंक ने अपनी मौजूदा प्रणालियों की समीक्षा और किसी भी वित्तीय प्रभाव का तुरंत आकलन करने के लिए एक बाहरी ऑडिट टीम को नियुक्त किया है. बैंक के बोर्ड और प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे चालू तिमाही (Q4FY25) के भीतर सभी सुधारात्मक कार्रवाई पूरी करें और स्टेकहोल्डर्स को आवश्यक जानकारी दें.

अफवाहों पर ध्यान न दें!

RBI ने यह भी स्पष्ट किया, 'इस समय अटकलों वाली खबरों पर प्रतिक्रिया करने की जमाकर्ताओं को कोई आवश्यकता नहीं है. बैंक की वित्तीय स्थिति स्थिर बनी हुई है और रिजर्व बैंक द्वारा इसकी बारीकी से निगरानी की जा रही है.' इंडसइंड बैंक ने बताया कि पिछले साल सितंबर-अक्टूबर के आसपास अकाउंटिंग में चूक की बात सामने आई थी और बैंक ने पिछले हफ्ते आरबीआई को इस बारे में प्रारंभिक जानकारी दी थी. बैंक के अनुसार अंतिम संख्या तब पता चलेगी जब बैंक द्वारा नियुक्त बाहरी एजेंसी अप्रैल की शुरुआत में अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे देगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

13 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

15 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

15 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

12 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

7 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

8 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

9 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago