✕

होम / बिजनेस / RBI की बड़ी मंजूरी: Emirates NBD Bank PJSC भारत में खोल सकेगा सब्सिडियरी बैंक

RBI की बड़ी मंजूरी: Emirates NBD Bank PJSC भारत में खोल सकेगा सब्सिडियरी बैंक

यह फैसला भारत में अंतरराष्ट्रीय बैंकों की भूमिका को और मजबूत करेगा. इससे भारतीय ग्राहकों को वैश्विक मानकों वाली बैंकिंग सेवाएं प्राप्त होंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रमुख बैंक Emirates NBD Bank PJSC को भारत में पूर्ण मालिकाना हक (Wholly Owned Subsidiary - WOS) वाली कंपनी शुरू करने की इन-प्रिंसिपल मंजूरी दे दी है. यह कदम भारत में विदेशी बैंकों की उपस्थिति को और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

चेन्नई, मुंबई और गुरुग्राम में पहले से मौजूद है बैंक

Emirates NBD Bank वर्तमान में भारत में चेन्नई, मुंबई और गुरुग्राम स्थित शाखाओं के जरिए बैंकिंग सेवाएं दे रहा है. अब RBI से मिली इस मंजूरी के बाद बैंक इन मौजूदा शाखाओं को कन्वर्ट करके एक स्थानीय सब्सिडियरी स्थापित कर सकेगा.

RBI के नियमों के अनुसार होगी अंतिम मंजूरी

RBI ने स्पष्ट किया है कि बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 के तहत WOS मोड में बैंकिंग शुरू करने का लाइसेंस तभी दिया जाएगा, जब Emirates NBD Bank PJSC सभी निर्धारित शर्तों का पालन कर लेगा. यानी फाइनल लाइसेंस से पहले बैंक को इन-प्रिंसिपल अप्रूवल से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी.

भारत में क्या-क्या सेवाएं देता है बैंक?

Emirates NBD की वेबसाइट के अनुसार, भारत में यह बैंक इंडीविजुअल और कॉरपोरेट ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है. इसके अंतर्गत रिटेल बैंकिंग, फंड ट्रांसफर, और UAE में मौजूद NRI क्लाइंट्स को ओवरसीज रेमिटेंस की तत्काल सुविधा शामिल है.

वैश्विक उपस्थिति भी है मजबूत

Emirates NBD Bank PJSC की उपस्थिति न सिर्फ UAE में बल्कि मिस्र, सऊदी अरब, यूनाइटेड किंगडम, तुर्किये, बहरीन, रूस, ऑस्ट्रिया, जर्मनी और सिंगापुर जैसे देशों में भी है. इसके अलावा चीन और इंडोनेशिया में इसके प्रतिनिधि कार्यालय (Representative Offices) भी संचालित हो रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

8 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

6 hours ago