✕

होम / बिजनेस / RBI ने नियमों के उल्लंघन पर की सख्त कार्रवाई, सिटी बैंक सहित इन कंपनियों पर लगाया जुर्माना

RBI ने नियमों के उल्लंघन पर की सख्त कार्रवाई, सिटी बैंक सहित इन कंपनियों पर लगाया जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सिटी बैंक, जेएम फाइनेंशियल होम लोन्स लिमिटेड और आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस पर नियमों का उल्लंघन करने के कारण जुर्माना लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सिटी बैंक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. बैंक पर आरोप है कि उसने बड़े कर्ज से संबंधित निर्देशों का पालन नहीं किया और क्रेडिट सूचना कंपनियों को समय पर जरूरी जानकारी नहीं दी. यह जुर्माना रिजर्व बैंक द्वारा 31 मार्च 2023 तक की वित्तीय स्थिति का पर्यवेक्षी मूल्यांकन करने के बाद लगाया गया. बैंक के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें उसे कारण बताने को कहा गया था कि क्यों जुर्माना न लगाया जाए. रिजर्व बैंक ने पाया कि बैंक ने कर्ज से संबंधित जानकारी में देरी की और कुछ रिपोर्टों को सात दिन के भीतर अपडेट नहीं किया।

जेएम फाइनेंशियल पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना  
आरबीआई ने जेएम फाइनेंशियल होम लोन्स लिमिटेड पर भी कार्रवाई की है. यह कंपनी रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए 'गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी-हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (रिजर्व बैंक) निर्देश, 2021' का पालन नहीं कर पाई. इसके परिणामस्वरूप कंपनी पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. आरबीआई का मानना है कि यह उल्लंघन कंपनी के संचालन में गंभीर प्रभाव डाल सकता है, इसलिए उसे यह जुर्माना देना पड़ा.

आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस पर 6.20 लाख रुपये का जुर्माना.  
आरबीआई ने आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस पर भी कार्रवाई की है, जिसके तहत कंपनी को 6.20 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ा. कंपनी पर आरोप है कि उसने गोल्ड लोन ग्राहकों को फैक्टशीट नहीं प्रदान की और अपनी शिकायत निवारण प्रणाली में सुधार नहीं किया. इसके अलावा, उन शिकायतों को ठीक से निपटाने के लिए ऑटो-एस्केलेशन की प्रणाली भी नहीं लागू की गई, जिनके संबंध में आंतरिक लोकपाल के पास अंतिम निर्णय लिया गया था.

आरबीई की सख्ती से वित्तीय कंपनियों को संदेश
रिजर्व बैंक की यह कार्रवाई इस बात का संकेत देती है कि वह वित्तीय संस्थाओं को उनके संचालन में अधिक पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई करेगा. आरबीआई के नियमों का पालन न करने वाली कंपनियों के खिलाफ इस तरह की कठोर कार्रवाई से वित्तीय क्षेत्र में बेहतर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 hour ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

2 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

2 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

6 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 hour ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

1 hour ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

2 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

6 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

2 hours ago