✕

होम / बिजनेस / RBI का बड़ा एक्शन, HSBC और IIFL Samasta Finance पर ठोका भारी जुर्माना, जानें क्या रही वजह?

RBI का बड़ा एक्शन, HSBC और IIFL Samasta Finance पर ठोका भारी जुर्माना, जानें क्या रही वजह?

रिजर्व बैंक ने कहा कि यह कार्रवाई नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित हैं और इसका उद्देश्य संस्थाओं द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर फैसला सुनाना नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को हॉन्गकॉन्ग एंड शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (HSBC) और आईआईएफएल समस्त फाइनेंस (IIFL Samasta Finance Limited) पर पेनल्टी लगाने का एलान किया है. रिजर्व बैंक के मुताबिक इन दोनों पर नियमों का पालन न करने की वजह से पेनल्टी लगाने का फैसला लिया गया है. HSBC पर करीब 67 लाख रुपये और IIFL पर 33 लाख रुपये से ज्यादा का पेनल्टी लगाया गया है. रिजर्व बैंक लगातार नियमों का पालन न करने पर बैंकों और वित्तीय संस्थानों के खिलाफ एक्शन ले रहा है.

HSBC पर क्यों की गई कार्रवाई?

रिजर्व बैंक ने बताया कि उसने केवाईसी और जमा पर ब्याज दर से संबंधित निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड पर 66.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा, आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस लिमिटेड पर 'गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी- प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण गैर-जमा स्वीकार करने वाली कंपनी और जमा स्वीकार करने वाली कंपनी (रिजर्व बैंक) निर्देश, 2016' और अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी) निर्देशों के कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने के लिए 33.1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

नोटिस जारी किया गया

आरबीआई ने बताया कि उसने 31 मार्च 2023 तक HSBC की वित्तीय स्थिति का निरीक्षण किया था, जिसमें नियामक अनुपालन में खामियां पाई गईं. इसके बाद बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि बैंक ने एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग (एएमएल) अलर्ट के निपटान का कार्य अपनी समूह कंपनी को आउटसोर्स कर दिया था. कुछ उधारकर्ताओं के अनसिक्योर विदेशी मुद्रा जोखिम की जानकारी ऋण सूचना कंपनियों को नहीं दी गई थी और कुछ अयोग्य संस्थाओं के नाम पर बचत जमा खाते खोले गए थे.

IIFL Samasta पर इस वजह हुई कार्रवाई

RBI ने बताया कि उसने 31 मार्च 2023 तक कंपनी की वित्तीय स्थिति का निरीक्षण किया था, जिसमें नियामक अनुपालन में कमियां पाई गईं. इसके बाद कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. जांच के दौरान यह पाया गया कि कंपनी ने आरबीआई के 'निष्पक्ष आचरण संहिता' संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कुछ उधारकर्ताओं से ऋण वितरण या चेक जारी करने की तिथि से पहले की अवधि के लिए ब्याज वसूला. इसके अलावा कंपनी 90 दिनों या उससे अधिक समय से बकाया राशि वाले कुछ ऋण खातों को गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) के रूप में वर्गीकृत करने में विफल रही.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

52 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

22 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

32 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

52 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

1 hour ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

16 hours ago