✕

होम / बिजनेस / RBI का बड़ा एक्शन, SBI समेत इन 2 बैंकों पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, जानें क्या है मामला?

RBI का बड़ा एक्शन, SBI समेत इन 2 बैंकों पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, जानें क्या है मामला?

रिजर्व बैंक ने ग्राहक सेवाओं में कोताही बरतने को लेकर एसबीआई और जन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक पर मोटा जुर्माना ठोका है. सबसे बड़ा जुर्माना तो एसबीआई पर ठोका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और प्राइवेट सेक्टर के जन स्माल फाइनेंस बैंक पर रेगुलेटरी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के चलते जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई बैंकों द्वारा नियामक अनुपालन में कमियों को लेकर की गई है.

SBI पर 1.72 करोड़ रुपए का जुर्माना

आरबीआई के अनुसार, एसबीआई ने ‘लोन और अग्रिमों पर वैधानिक प्रतिबंधों’, ‘ग्राहक संरक्षण – अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन में ग्राहकों की देयता को सीमित करना’ और ‘बैंकों द्वारा चालू खाते खोलने में अनुशासन’ जैसे निर्देशों का पूरी तरह से पालन नहीं किया. इन कमियों के लिए भारतीय स्टेट बैंक पर ₹1,72,80,000 का जुर्माना लगाया गया है.

केंद्रीय बैंक ने बताया कि यह जुर्माना नियामकीय निरीक्षण के बाद बैंकों को नोटिस भेजने और उनके जवाबों की समीक्षा के बाद लगाया गया. हालांकि आरबीआई ने स्पष्ट किया कि यह जुर्माना ग्राहकों से संबंधित लेनदेन की वैधता या बैंकों के साथ उनके अनुबंधों की वैधता को प्रभावित नहीं करता है.

जन स्माल फाइनेंस बैंक पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना

आरबीआई ने एक अन्य बयान में बताया कि जन स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड पर ₹1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है. यह जुर्माना बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन के कारण लगाया गया है. हालांकि, आरबीआई ने स्पष्ट नहीं किया कि किन विशेष प्रावधानों का उल्लंघन हुआ, लेकिन यह जुर्माना भी नियामकीय निरीक्षण और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद लगाया गया है.

इन बैंकों पर भी लगाया था जुर्माना

आरबीआई ने इसी महीने की शुरुआत में 4 और बड़े बैंकों पर जुर्माना लगाया था. इसमें आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र और आईडीबीआई बैंक शामिल थे. रिजर्व बैंक ने इन सभी बैंकों पर कुल मिलाकर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका था. सबसे बड़ा जुर्माना तो आईसीआईसीआई बैंक पर लगाया, जिसे 97.80 लाख रुपये देने के लिए कहा है. आरबीआई ने एक्सिस बैंक पर 29.60 लाख रुपये, बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र पर 31.80 लाख रुपये और आईडीबीआई बैंक पर 31.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. बैंक ऑफ बड़ौदा पर 61.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

15 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

10 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

13 hours ago