✕

होम / बिजनेस / खता पर मिली ऐसी सजा, अब गलती से भी 'गलती' की भूल नहीं करेंगे ये बैंक

खता पर मिली ऐसी सजा, अब गलती से भी 'गलती' की भूल नहीं करेंगे ये बैंक

नियमों के उल्लंघन के चलते प्राइवेट सेक्टर के दो दिग्गज बैंकों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने तगड़ा जुर्माना लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नियमों में कोताही बरतने वालों के खिलाफ बेहद सख्त है.  RBI लगातार ऐसे बैंक और वित्तीय संस्थानों पर जुर्माना लगाता रहता है, जो नियमों के पालन को लेकर गंभीर नहीं हैं. अब रिजर्व बैंक के निशाने पर देश के दो बड़े प्राइवेट बैंक आए हैं. इन बैंकों पर इतना भारी जुर्माना लगाया गया है कि भविष्य में गलती से भी गलती करने की भूल नहीं करेंगे.

किस पर कितना जुर्माना?
निजी सेक्टर के दिग्गज एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के खिलाफ RBI ने कड़ी कार्रवाई की है. इन बैंकों पर कुल 2.91 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RBI का कहना है कि नियमों का पालन न करने के चलते दोनों बैंकों पर कार्रवाई हुई है. एक्सिस बैंक पर 1.91 करोड़ और HDFC बैंक पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा है.

कर बैठे ये गलती
वैधानिक और नियामकीय अनुपालन में कुछ खामियों को चलते ये निजी बैंक RBI के निशाने पर आए हैं. RBI की तरफ से बताया गया है कि बैंकिंग विनियमन अधिनियम के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन, जमा पर ब्याज दर, KYC के अलावा कृषि कर्ज से जुड़े नियमों का पालन न करने के लिए एक्सिस बैंक पर 1.91 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है. 

प्रभावित नहीं होगा काम
वहीं, जमा पर ब्याज दर, बैंकों के वसूली एजेंट और बैंकों में ग्राहक सेवा पर RBI के निर्देशों का पालन न करने के लिए HDFC बैंक पर कार्रवाई हुई है. रिज़र्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि इस कार्रवाई से बैंकों की सामान्य गतिविधियां प्रभावित नहीं होंगी. गौरतलब है कि हाल के दिनों में आरबीआई ने कई बैंकों पर कार्रवाई की है. इसके अलावा, कुछ वित्तीय संस्थान भी उसके रडार पर आए हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago