होम / बिजनेस / Monetary Policy: होम लोन की EMI का बोझ और बढ़ेगा! RBI ने फिर बढ़ाईं ब्याज दरें

Monetary Policy: होम लोन की EMI का बोझ और बढ़ेगा! RBI ने फिर बढ़ाईं ब्याज दरें

RBI ने महंगाई के लक्ष्यों को स्थिर रखा है, लेकिन जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में हल्की कटौती कर दी है. रिजर्व बैंक की पॉलिसी अनुमानों के हिसाब से ही रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: जैसी की उम्मीद थी RBI ने ब्याज दरों में 0.50% का इजाफा कर दिया है. रेपो रेट अब 5.4% से बढ़कर 5.9% हो गया है. रिवर्स रेपो रेट में भी 0.5% का इजाफा किया गया है, रिवर्स रेपो रेट अब 3.85% हो गया है. यानी आपकी EMI बढ़ना तय है. MPC के 6 सदस्यों में से 5 सदस्य ब्याज दरें बढ़ाने के पक्ष में थे. MSF को भी 5.65% बढ़ाकर 6.15% कर दिया है. 

महंगे होंगे होम लोन और ऑटो लोन

रेपो रेट बढ़ने की वजह से सभी तरह के लोन, जैसे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन सबकुछ महंगा हो जाए, रिजर्व बैंक मई से लेकर अबतक ब्याज दरों में 1.90 परसेंट तक का इजाफा कर चुका है. आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका है. तो आगे भी लोन महंगे होंगे, पिछले महीने 5 अगस्त को भी RBI ने रेपो रेट में 0.50 फीसदी का इजाफा किया था. रेपो रेट वो दर होती है जिस पर बैंक्स रिजर्व बैंक से लोन लेते हैं.   

महंगाई से बाहर आने में वक्त लगेगा

रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपनी पॉलिसी ऐलान के दैरान कहा कि महंगाई पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है. पूरी दुनिया में तनाव का माहौल है, लेकिन ऐसे में भारत की इकोनॉमी आज भी मजबूत है. RBI के गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा, "मुद्रास्फीति की ऊंची दर को देखते हुए मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने सूझ-बूझ के साथ मौद्रिक नीति को लेकर अकोमोडेटिव रुख को वापस लेने के रुख पर कायम रहने का फैसला किया है.

रुपया बाकी करेंसी से बेहतर 

FY23 की दूसरी छमाही में मांग में सुधार देखने को मिलेगा, त्योहारों की वजह से मांग में सुधार देखने को मिल सकता है. सरकारी खर्च बढ़ने से लिक्विडिटी में सुधार होगा. रिजर्व बैंक गवर्नर ने कहा कि दूसरी करेंसी के मुकाबले रुपया मजबूत है. रिजर्व बैंक गवर्नर ने कहा कि महंगाई दरें अभी ज्यादा बनी रहेंगी, लेकिन कच्चे तेल में कमी आने से थोड़ा सपोर्ट जरूर मिला है.

महंगाई का लक्ष्य स्थिर 

रिजर्व बैंक ने महंगाई के लक्ष्यों को नहीं छेड़ा है, महंगाई के लक्ष्यों को उन्होंने इस साल के लिए जस का तस रखा है, उन्होंने कहा कि CPI हमारे लक्ष्य से ऊपर है इसलिए ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला लिया गया है. सप्लाई की चिंताओं की वजह से महंगाई में तेजी देखने को मिली है. कमोडिटी की कीमतों में कमी से आने वाले समय में महंगाई में कमी आने की उम्मीद है. FY23 की दूसरी तिमाही में महंगाई दर 6% रहने का अनुमान है. FY23 में महंगाई दर 6.7 परसेंट रहने का अनुमान है, FY24 की पहली तिमाही में महंगाई दर 5 परसेंट रहने का अनुमान है, यानी अगले वित्त वर्ष तक महंगाई रिजर्व बैंक की सीमा रेखा से बाहर ही रहेगा, तबतक ब्याज दरों में बढ़ोतरी का अनुमान है.  

GDP का अनुमान घटाया

रिजर्व बैंक ने भले ही महंगाई को स्थिर रखा है लेकिन ग्रोथ अनुमानों को घटा दिया है. RBI ने FY23 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7.2% से घटाकर 7% कर दिया है, FY23 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान रियल GDP ग्रोथ 6.3% रहेगी; तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के दौरान रियल GDP ग्रोथ 4.6% रहने का अनुमान है, जबकि चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में भी रियल GDP ग्रोथ 4.6% रहने का अनुमान है. ध्यान देने वाली बात है कि रिजर्व बैंक ने तीसरी और चौथी तिमाही में ग्रोथ अनुमानों को बढ़ाया है. वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में रियल जीडीपी ग्रोथ 7.2 परसेंट रहने का अनुमान है.  

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

1 hour ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

2 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

5 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

59 minutes ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

4 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

1 hour ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

2 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

5 hours ago