होम / बिजनेस / RBI पॉलिसी से शेयर बाजार में उछाल से हो गई 3 दिन की रिकवरी, 51 हजार के पार हुआ सोना

RBI पॉलिसी से शेयर बाजार में उछाल से हो गई 3 दिन की रिकवरी, 51 हजार के पार हुआ सोना

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आज मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा को शेयर बाजार ने हाथोंहाथ लेकर के उसको सलाम किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आज मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा को शेयर बाजार ने हाथोंहाथ लेकर के उसको सलाम किया. मार्केट ने अपने पिछले 3 दिनों में हुए घाटे की एक दिन में ही रिकवरी कर ली है. वहीं सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी तेजी देखने को मिली और सोना एक बार फिर से 51 हजार के पार कारोबार करने लगा.

शेयर बाजार का यह रहा हाल

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स जहां 1016.96 अंकों की तेजी के साथ 57426.92 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 276.20 अंकों की बढ़त के साथ 17094.30 पर क्लोज हुआ. शेयर बाजार में डर का मीटर कहा जाने वाला इंडिकेटर इंडिया विक्स (India Vix) आज काफी कूल होता नजर आया. इसमें आज 6.27 फीसदी की कमजोरी देखी गई. यह 21.3 पर खुला, जबकि 19.96 पर बंद हुआ. इसका 18 से नीचे रहना बाजार के लिए ठीक माना जाता है.

सेक्टोरल इंडेक्स का ये रहा हाल

पब्लिक सेक्टर बैंक में 3 फीसदी से अधिक की वृद्धि रही. दूसरे नंबर पर बैंक निफ्टी और उसके बाद फाइनेंस, रियलिटी, मेटल और एनर्जी सेक्टर्स ने भी 2 फीसदी से अधिक का उछाल पाया.

आज ये रहे टॉपर शेयर्स

Hindalco, Bharti Airtel, IndusInd Bank, Bajaj Finance और Kotak Mahindra

आज के लूजर शेयर्स

Asian Paints, Shree Cements, Coal India, Dr Reddys Labs और Britannia

सर्राफा बाजार का ये रहा हाल

बीते दो दिनों में सोना 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हो गया है. वहीं चांदी में करीब दो हजार रुपये प्रति किलो की बढ़त देखने को मिली है.आज की बढ़त के साथ सोना 51 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के करीब पहुंच गया है. वहीं दूसरी तरफ चांदी 57 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है. 

ये रहा आज सोने-चांदी का भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटी के मुताबिक दिल्ली में सोने की कीमत 406 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 50,722 रुपये पर पहुंच गया है. पिछले कारोबारी सत्र में सोना तेजी के साथ 50316 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी आज 905 रुपये प्रति किलो बढ़कर 57436 रुपये पर पहुंच गई. पिछले सत्र में चांदी 56,531 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी. 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि कई फसलों की बुवाई का एरिया घटने से महंगाई बढ़ने की भी आशंका बनी हुई है. जिसका बुरा असर सोने की खरीदारी पर भी दिखेगा. और अनुमान है कि इससे सोने की कीमतें एक सीमा से आगे नहीं जाएंगी.

इंटरनेशनल मार्केट्स में भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार सोना बढ़त के साथ 1671 डॉलर प्रति औंस और चांदी बढ़कर 19.15 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज की रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के मुताबिक डॉलर इंडेक्स और यूएस ट्रेडरी यील्ड के अपने ऊपरी स्तरों से नीचे आने की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली है.

VIDEO: क्या है SOVA वायरस, कैसे आपके फोन में आता है और क्या हैं बचने के उपाय?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

57 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

12 minutes ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

57 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago