होम / बिजनेस / क्या आने वाले दिनों में और महंगा होगा कर्ज? आज हो जाएगा साफ  

क्या आने वाले दिनों में और महंगा होगा कर्ज? आज हो जाएगा साफ  

महंगाई कंट्रोल करने के लिए RBI कई बार नीतिगत ब्याज दरों में इजाफा कर चुका है, जिसके चलते कर्ज भी लगातार महंगा हो रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक समीक्षा बैठक (MPC Meeting) का आज यानी बुधवार को समाप्त हो रही है. आज ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि क्या आने वाले दिनों में लोन महंगा हो सकता है? यदि RBI नीतिगत ब्याज दरों में इजाफे की घोषणा करता है, जिसकी संभावना काफी ज्यादा है, तो बैंक कर्ज महंगा करने में देर नहीं लगाएंगे. बता दें कि RBI की इस तीन दिवसीय मीटिंग की शुरुआत 5 दिसंबर को हुई थी.

कितना हो सकता है इजाफा
आंकड़ों में महंगाई के तेवर कुछ नरम हुए हैं, इसके बावजूद RBI रेपो रेट में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर सकता है. इससे पहले रिजर्व बैंक इस साल 4 बार ब्याज दरों में इजाफा कर चुका है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आरबीआई Repo Rate में 0.25 से 0.35 फीसदी तक की वृद्धि कर सकता है. रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर RBI बैंकों को लोन देता है. लिहाजा, जब इसमें इजाफा होता है, तो बैंक अपना कर्ज महंगा करके ग्राहकों से उसकी वसूली कर लेते हैं. वहीं, रिवर्स रेपो रेट वो दर होती है, जिस पर RBI बैंकों को रुपए रखने के लिए ब्याज देता है.

बढ़ेगी लोगों की परेशानी 
महंगाई के नाम पर RBI कई बार रेपो रेट बढ़ा चुका है, ऐसे में यदि इस बार भी बढ़ोत्तरी होती है तो यह चढ़ती कीमतों से परेशान जनता की परेशानी बढ़ाने वाला फैसला होगा. रेपो रेट बढ़ने से कर्ज महंगा और EMI बढ़ जाएगी. RBI मई से अब तक रेपो रेट में 1.90% की वृद्धि कर चुका है. इसके बावजूद खुदरा महंगाई जनवरी से ही 6% के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है. इतिहास में पहली बार RBI को सरकार को स्पष्टीकरण भी देना पड़ा है कि वो महंगाई रोकने में क्यों नाकाम रहा. 

फेडरल रिजर्व पर नजर
घरेलू कारकों के अलावा आरबीआई नीतिगत दर में इजाफे को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व को भी फॉलो करता है. दुनिया भर में पिछले कुछ वक्त में महंगाई नरम पड़ती नजर आई है. इससे लगता है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में आक्रामक वृद्धि से बच सकता है और इसी राह पर चलते RBI भी ब्याज दरों में मामूली इजाफे की घोषणा कर सकता है. जानकारों का मानना है कि रिजर्व बैंक Repo Rate में 0.25 से 0.35 फीसदी का इजाफा कर सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

14 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

15 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

13 hours ago