होम / बिजनेस / RBI ने 101 साल पुराने इस प्राइवेट बैंक से हटाया प्रतिबंध, क्या अब चढ़ेंगे शेयर?

RBI ने 101 साल पुराने इस प्राइवेट बैंक से हटाया प्रतिबंध, क्या अब चढ़ेंगे शेयर?

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) को धनतेरस से ठीक पहले RBI की तरफ से खुशखबरी मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने देश के 101 साल पुराने एक प्राइवेट बैंक पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है. RBI के इस फैसले के बाद अब ये बैंक नई ब्रांच खोल सकेगा. तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) को धनतेरस से ठीक पहले RBI की तरफ से खुशखबरी मिली है. रिजर्व बैंक ने 21 अक्टूबर से बैंक पर नई शाखा खोलने पर लगे हुए प्रतिबंध को हटा दिया है. तूतीकोरिन स्थित इस बैंक की फाइनेंशियल ईयर 2022 में नेट इनकम 8212 करोड़ रुपए थी.

ऐसा है शेयर बाजार का रिकॉर्ड
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की शेयरों की लिस्टिंग 15 सितंबर को हुई थी, तब से अब तक इसमें करीब 5% की गिरावट दर्ज की जा चुकी है. शुक्रवार को भी बैंक के शेयर 0.18% की गिरावट के साथ 484.50 रुपए पर बंद हुए. हालांकि, बीते 5 दिनों का रिकॉर्ड अच्छा रहा है, इस दौरान बैंक के शेयरों में 3.55% की तेजी आई है. एक्सपर्ट मानते हैं कि RBI का बैन हटने के बाद Tamilnad Mercantile Bank के शेयरों में मजबूती देखने को मिल सकती है. इसकी एक वजह ये है कि बैंक की ज़्यादातर ब्रांच प्रॉफिट मेकिंग कर रही हैं.

इतनी ब्रांच खोलने की योजना
एक रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की कुल 509 ब्रांचेज़ हैं, जिनमें से 106 रूलर, 247 सेमी-अर्बन, 80 अर्बन और 76 मेट्रोपोलिटन इलाकों में हैं. इन 509 शाखाओं में से केवल 40-50 ही नुकसान में चल रही हैं. बैंक की योजना अगले 18 से 24 महीनों में 100-150 ब्रांच खोलने की है, इनमें से ज़्यादातर तमिलनाडु के बाहर होंगी. मार्च 2022 तक बैंक के ग्राहकों की संख्या लगभग 50.8 लाख थी. इनमें से करीब 80 प्रतिशत ऐसे ग्राहक थे, जो पांच साल से अधिक समय से बैंक से जुड़े हुए थे.

इस नाम से हुई थी शुरुआत
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का इतिहास 101 साल पुराना है और यह देश के सबसे पुराने प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में से एक है. बैंक माइक्रो-स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज, एग्रीकल्चरल और रिटेल कस्टमर्स को कई तरह की सर्विसेज उपलब्ध कराता है. यह बैंक साल 1921 में Nadar Bank के रूप में शुरू हुआ था. बैंक की 509 ब्रांचेज में से 369 अकेले तमिलनाडु में ही हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो बैंक के बिजनेस में होम स्टेट ब्रांचेज का 70% से ज्यादा योगदान है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

17 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago