✕

होम / बिजनेस / RBI ने अब इस सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द किया, खाताधारकों को मिलेगा 5 लाख तक बीमा

RBI ने अब इस सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द किया, खाताधारकों को मिलेगा 5 लाख तक बीमा

RBI द्वारा यह फैसला बैंक की बिगड़ती वित्तीय हालत के चलते लिया गया है, ग्राहकों के पैसे की वापसी करने की प्रक्रिया DICGC के तहत शुरू हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कर्नाटक स्थित Karwar Urban Co-operative Bank का बैंकिंग लाइसेंस बुधवार यानी 23 जुलाई, 2025 को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही बैंक की सभी बैंकिंग गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. आरबीआई ने यह कदम बैंक की गंभीर वित्तीय स्थिति और कारोबार के टिकाऊ न रहने के कारण उठाया है.

92.9% खाताधारकों को मिलेगी पूरी जमा राशि

RBI ने कहा है कि Karwar Urban Co-operative Bank के लगभग 92.9% खाताधारकों को उनकी पूरी जमा राशि वापस मिलेगी, लेकिन यह राहत सिर्फ उन्हीं ग्राहकों के लिए है जिनकी कुल जमा राशि 5 लाख रुपये या उससे कम है. उन्हें यह राशि Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation (DICGC) के तहत दी जाएगी. अब तक 37.79 करोड़ रुपये की राशि DICGC के माध्यम से ग्राहकों को लौटाई जा चुकी है.

जनहित में लिया गया फैसला: RBI

RBI ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि ग्राहकों को आगे और बड़ा नुकसान न हो. इसके साथ ही, कर्नाटक के रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज को बैंक को बंद करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने और एक लिक्विडेटर नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, बैंक के बंद होने की खबर से स्थानीय ग्राहकों में हड़कंप मच गया है. वर्षों से इस बैंक में पैसा जमा करने वाले लोग अब अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं. 

सहकारी बैंकों पर फिर उठे सवाल

Karwar बैंक की विफलता ने एक बार फिर देश के सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. छोटे शहरों और कस्बों में लोग सुविधा के चलते सहकारी बैंकों में पैसा जमा करते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि बैंक की वित्तीय स्थिति और नियामकीय रिपोर्ट को समझना बेहद ज़रूरी है.

अगर आपका खाता इस बैंक में है तो क्या करें?

अगर आपका खाता Karwar Urban Co-operative Bank में है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है. DICGC की ओर से क्लेम प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ग्राहक DICGC की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.dicgc.org.in) से फॉर्म डाउनलोड कर दावा पेश कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त, बैंक भी ग्राहकों को आगे की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

6 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.