होम / बिजनेस / वैश्विक अनिश्चितता के बीच कैसी रहेगी इंडियन GDP, RBI गर्वनर ने बताया अनुमान

वैश्विक अनिश्चितता के बीच कैसी रहेगी इंडियन GDP, RBI गर्वनर ने बताया अनुमान

RBI ने कहा कि वैश्विक आर्थिक आउटलुक तेजी से बदल रहा है. हाल ही में टैरिफ संबंधी उपायों ने सभी सेक्टर्स में आर्थिक आउटलुक पर छाई अनिश्चितताओं को और बढ़ा दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ट्रंप के टैरिफ वॉर का असर दुनियाभर पर देखने को मिल रहा है और ट्रेड वॉर की शुरुआत सी हो गई है. इसे लेकर बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भी चिंता जाहिर की. फाइनेंशियल ईयर की पहली MPC बैठक के नतीजों का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि नए कारोबारी साल 2026 की शुरुआत चुनौतियों के साथ हुई है, इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) ग्रोथ कर रही है. हालांकि, आरबीआई ने ग्लोबल इकोनॉमिक टेंशन के चलते भारत के जीडीपी ग्रोथ (India GDP Growth) के अनुमान को घटाया और इसे 6.5 फीसदी कर दिया है.

FY26 में 6.5% रह सकता है ग्रोथ रेट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का मानना है कि FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.5% की दर से ग्रोथ करेगी जबकि पुराना अनुमान 6.7% था. Q1 के लिए ग्रोथ रेट 6.5%, Q2 के लिए 6.7%, Q3 के लिए 6.6% और Q4 के लिए 6.3% ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है. साथ में गवर्नर मल्होत्रा ने ये भी कहा कि टैरिफ के कारण ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक तेजी से बदल रहा है. ट्रेड को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है.

GDP ग्रोथ के अनुमान को घटाया गया है

RBI ने FY26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान में कटौती की है और अनुमान 6.7% से घटाकर 6.5% कर दिया है. तिमाही अनुमान की बात करें तो Q1FY26 GDP ग्रोथ का अनुमान 6.7% से घटाकर 6.5% किया गया है. Q2FY26 GDP अनुमान 7% से घटाकर 6.7% किया गया है. Q3 के लिए अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.6% किया गया है और Q4 का अनुमान 6.5% से घटाकर 6.3% किया है.

महंगाई के अनुमान को घटाया गया है

अन्य फैक्टर्स की बात करें तो क्रूड की घटती कीमतें महंगाई कम करने में मददगार होगी. FY26 में रिटेल महंगाई अनुमान 4.2% से घटाकर 4% किया है.  Q1FY26 रिटेल महंगाई अनुमान 4.5% ले घटाकर 3.6% किया है. Q2 महंगाई अनुमान 4% ले घटाकर 3.9% किया है. Q3 के लिए रिटेल महंगाई अनुमान 3.8% पर बरकरार रखा है और Q4FY26 रिटेल महंगाई अनुमान 4.2% से बढ़ाकर 4.4% किया गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

14 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

15 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

14 hours ago