✕

होम / बिजनेस / डिजिटल मनी के पायलट प्रोजेक्ट को लेकर RBI से आया ये बड़ा अपडेट

डिजिटल मनी के पायलट प्रोजेक्ट को लेकर RBI से आया ये बड़ा अपडेट

डिजिटल मनी रिजर्व बैंक की एक बड़ी योजना है. अब आरबीआई थोक डिजिटल मनी के पायलट प्रोजेक्‍ट को एक नए बाजार में लॉन्‍च करने योजना बना रहा है, जिससे इसका वहां भी परीक्षण किया जा सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केन्‍द्रीय बैंक डिजिटल मनी के पायलट प्रोजेक्‍ट को कॉल बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है. रिजर्व बैंक अक्‍टूबर से थोक सीबीडीसी को कॉल मार्केट में ला सकता है. डिजिटल रुपी होलसेल को आरबीआई ने बाजार में पिछले साल नवंबर में लॉन्‍च किया था. जबकि आरबीआई ने डिजिटल मनी को पिछले साल अक्‍टूबर में लॉन्‍च किया था. आरबीआई ने अपनी इस करेंसी के लिए कई नामी बैंको के साथ तालमेल किया है. 

 इस नए बाजार में क्‍यों हो रहा है इसका परीक्षण? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होलसेल सीबीडीसी को आरबीआई कॉल मार्केट में या तो इस महीने या अगले महीने से लॉन्‍च कर सकता है. आरबीआई इसके जरिए अलग-अलग बाजारों और टेक्‍नोलॉजी में इसका परीक्षण करना चाह रहा है. इस डिजिटल करेंसी का निर्मला सीतारमण ने 2022-23 के बजट में प्रस्‍ताव रखा था. डिजिटल मनी को लेकर आरबीआई ने वित्‍त बिल 2022 में इससे जुड़े सेक्‍शन 1934 में सुधार भी किया था. 

आखिर क्‍या होता है कॉल मार्केट? 
कॉल मनी मार्केट भारतीय मुद्रा बाजार का एक अनिवार्य हिस्‍सा है, जहां दिन प्रतिदिन के लिए ज्‍यादातर बैंको का कारोबार होता है. इस बाजार में एक दिन के लिए जो पैसा दिया जाता है उसे कॉल मनी कहा जाता है. 

किन बैंकों के जरिए होता है थोक सीबीडीसी का कारोबार?
केन्‍द्रीय  बैंक ने थोक सीबीडीसी के अपने पॉलयट प्रोजेक्‍ट के लिए नौ बैंको को चुना है. इनमें एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक, आईडीएफसी फर्स्‍ट बैंक और एचएसबीसी शामिल हैं. डिजिटल मनी को 50 पैसे, 1, 2, 5, 10, 20, 50, 5,10, 20, 50, 100, 200, और 500 की करेंसी में लॉन्‍च किया गया है. 

आरबीआई ने जी20 देशों के सामने रखे अपने प्रयास 
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 9 और 10 सितंबर को हुए जी20 सम्‍मेलन में अपनी सेवाओं की जानकारी देते हुए उसके द्वारा किए गए प्रयासों को सभी के सामने रखा. RBI ने बताया कि भारत फ्रिक्‍शनलेस क्रेडिट के लिए पब्लिक टेक प्‍लेटफॉर्म (PTP), CPDC, UPI one World, Rupee on the go, और भारत बिल भुगतान प्रणाली जैसी सेवाएं शामिल हैं. RBI की ओर से यूपीआई वन वर्ल्‍ड से लेकर दूसरी सेवाओं की उपलब्धि के बारे में विस्‍तार से बताया.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

10 hours ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

11 hours ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

12 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

1 day ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

5 hours ago