होम / बिजनेस / Adani की अमीरी हुई कम, मुश्किलें बढ़ीं; RBI ने सभी बैंकों से मांगी ये जानकारी

Adani की अमीरी हुई कम, मुश्किलें बढ़ीं; RBI ने सभी बैंकों से मांगी ये जानकारी

गौतम अडानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि RBI ने सभी बैंकों से ग्रुप के साथ हुए लेनदेन की जानकारी मांगी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी (Gautam Adani) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. एक तरफ जहां उनकी कंपनियों का स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है. वहीं, दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में वह लगातार पिछड़ रहे हैं. इस बीच, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सभी बैंकों से अडानी समूह की कंपनियों के साथ हुए लेनदेन की जानकारी मांगी है.

RBI का नहीं आया बयान 
अडानी समूह ने कल एक चौंकाने वाले फैसले में अडानी इंटरप्राइजेज का 20000 करोड़ के साइज वाला FPO वापस के लिया था. वहीं, आज भी समूह की शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा है. उनके शेयर लगातार नीचे जा रहे हैं. ऐसे में यह खबर गौतम अडानी के लिए परेशान करने वाली हो सकती है कि RBI ने सभी बैंकों से उनकी कंपनियों के साथ हुए लेनदेन की जानकारी मांगी है. हालांकि, अभी तक इस मुद्दे पर RBI की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि केंद्रीय बैंक ने सभी बैंकों से अडानी ग्रुप की कंपनियों के साथ किए जाने वाले लेन-देन की पूरी जानकारी मांगी है. 

ये भी पढ़ें: Gautam Adani को हर रोज लग रहा बड़ा झटका, अब सिर से छिन गया ये ताज

5 दिन में 40% की गिरावट
न्यूयॉर्क स्थित फाइनेंशियल रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग द्वारा अडानी ग्रुप के बारे में जारी की गई रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप पर जैसे मुसीबतों का पहाड़ टूट पडा है. फिलहाल अडानी ग्रुप की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. ग्रुप ने अपनी फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का 20 हजार करोड़ रुपए का एफपीओ भी वापस ले लिया है. अडानी ने खुद बयान जारी कर निवेशकों को ग्रुप में भरोसा बनाए रखने की अपील की है, लेकिन उसका कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है. अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर बुधवार को 25% गिरा था और गुरुवार को 21 फीसदी की गिरावट के साथ 1678 रुपए पर आ गया है. पिछले पांच साल में इस शेयर में 800 फीसदी तेजी आई थी, मगर पांच दिन में यह 40 फीसदी से अधिक गिर गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

41 minutes ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

4 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

4 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

41 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.