होम / बिजनेस / आखिर इस गुलाबी हीरे में ऐसा क्या है, जो नीलामी का बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड?

आखिर इस गुलाबी हीरे में ऐसा क्या है, जो नीलामी का बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड?

हांगकांग में यह अति दुर्लभ हीरा करोड़ों रुपए में नीलाम हुआ है. हीरे के लिए जो बोली लगाई गई, वो इसके अनुमान से दोगुनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हीरे को लेकर लोगों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. हीरे के कद्रदान महंगे से महंगा दाम चुकाकर भी उसे अपना बनाने को तैयार रहते हैं. इस वक्त हर तरफ एक गुलाबी हीरे की चर्चा हो रही है, जिसकी खूबसूरती ने सभी को दीवाना बन दिया है. हांगकांग में यह अति दुर्लभ हीरा 413 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ है. हीरे के लिए जो बोली लगाई गई, वो इसके अनुमान से दोगुनी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह किसी नीलामी में प्रति कैरेट हीरे के लिए लगी बोली के मामले में विश्व रिकॉर्ड है. विलिम्‍सन पिंक स्‍टार नामक यह हीरा 11.15 कैरेट का है.

ऐसे हुआ नामकरण
तलिए के आकार के इस हीरे का नाम दो पौराणिक पिंक डायमंड्स से लिया गया है. इसमें पहला हीरा 59.60 कैरेट का है, जिसे पिंक स्‍टार डायमंड कहा जाता है. इसे 2017 में 71 मिलियन डॉलर में नीलाम किया गया था. जबकि दूसरा हीरा विलिम्‍सन है, जो 23.60 कैरेट का है. इस हीरे को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को कनाडा के जॉन विलिम्‍सन ने साल 1947 में गिफ्ट किया था. यह महारानी के पसंदीदा हीरों में शामिल था. बताया जा रहा है कि क्वीन एलिजाबेथ से नाम जुड़ने की वजह से विलिम्‍सन पिंक स्‍टार को इतने महंगे दाम में बेचा गया है.   

गुलाबी हीरे खास
एक रिपोर्ट के मुताबिक, विलिम्‍सन हीरे का स्‍वामित्‍व तंजानिया के मवादुई खान के पास था, जहां विलिम्‍सन और पिंक स्‍टार डायमंड को खुदाई में निकाला गया था. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि गुलाबी हीरे की कोई भी खोज अपने आप में दुर्लभ होती है. पिंक डायमंड रंगीन हीरों में बहुत खास होते हैं. यह कोई पता नहीं लगा पाया है कि इनका रंग गुलाबी कैसे हो जाता है. यही रंग इस हीरे को सबसे खास बनाता है. 

यहां भी मिला था 
कुछ महीने पहले खबर आई थी कि अंगोला (Angola) में खुदाई के दौरान गुलाबी हीरा मिला है. माना जा रहा था कि ये हीरा पिछले 300 साल के इतिहास में सबसे बड़ा गुलाबी हीरा हो सकता है. इस दुर्लभ गुलाबी हीरे को द लूलो रोज (The Lulo Rose) नाम दिया गया, क्योंकि इसकी खोज लूलो खदान में हुई थी. बता दें कि लूलो खदान अंगोला के उत्तर-पूर्व में स्थित है. वहीं, मई में दुनिया का सबसे बड़ा सफेद हीरा 'द रॉक' बिका था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago