होम / बिजनेस / 'US, चीन, यूरोप, मुस्लिम देश में पतंजलि का घी हिट, भारत में रद्दी लैब ने किया फेल'

'US, चीन, यूरोप, मुस्लिम देश में पतंजलि का घी हिट, भारत में रद्दी लैब ने किया फेल'

रामदेव ने कहा कि पतंजलि का गाय का घी कई देशों में जाता है. अमेरिका, चीन, यूरोप से लेकर मुस्लिम देश भी पतंजलि का घी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वहां से कभी ऐसी कोई खबर नहीं आई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बाबा रामदेव का आरोप है कि उनकी कंपनी 'पतंजलि' को बदनाम करने की साजिश रची गई है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से पतंजलि के खिलाफ साजिश रच रहे हैं. बता दें कि बीते दोनों ऐसी खबरें आई थीं कि पतंजलि का घी खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग (FSSAI) की जांच में फेल पाया गया. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि FSSAI ने पतंजलि के गाय के घी का सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए लैब भेजा था, जिसका नतीजा चिंताजनक आया. हालांकि, बाबा ने इसे पूरी तरह बकवास बताया है. उन्होंने कहा कि यह सबकुछ पतंजलि को बदनाम करने की साजिश है, हमने सभी मानदंडों को पूरा किया है और हमारा गाय का घी बिल्कुल शुद्ध है.  

100 लोगों को भेजा नोटिस 
बाबा रामदेव ने कहा कि हमारे घी पर जब सवाल उठाए गए, तो हमने दुनिया को सच दिखाने के लिए गाजियाबाद की लैब में टेस्टिंग कराई. इसके बाद यह साफ हो गया कि हमें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों के कुछ लोग मानसिक दिवालियापन के शिकार हो गए हैं, पता नहीं क्यों और किसके इशारे पर वह हमारे खिलाफ साजिश रच रहे हैं. ऐसे लोगों को अब पतंजलि छोड़ेगा नहीं. हमने 100 से ज्यादा लोगों को नोटिस भेजे हैं. उनके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कराए हैं. 

कई देशों में जाता है घी
रामदेव ने कहा कि पतंजलि का गाय का घी कई देशों में जाता है. अमेरिका, चीन, यूरोप से लेकर मुस्लिम देश भी पतंजलि का घी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वहां से कभी ऐसी कोई खबर नहीं आई. लेकिन भारत में हमारे घी को फेल कर दिया गया. उन्होंने कहा, 'जिस लैब के रिजल्ट के आधार पर हमारे घी पर सवाल उठाए गए, वो लैब रद्दी है. कुछ लोग हमें जानबूझकर नीचे दिखाना चाहते हैं, उनकी साजिश हमें बदनाम करने की है'.  

5 लाख करोड़ की नेटवर्थ
स्वामी रामदेव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पतंजलि के घी को टेस्ट में फेल करने के लिए नए-नए पैरामीटर गढ़े गए. हमारा घी पूरी तरह शुद्ध है, मैं खुद 100 से ज्यादा पैरामीटर चेक करता हूं. बाबा ने अपने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि अब पतंजलि को बदनाम करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा. बाबा और पतंजलि की नेटवर्थ 5 लाख करोड़ से ज्यादा की है और अगर कोई हमारे छवि पर बट्टा लगाने का प्रयास करेगा, तो उसे परिणाम भुगतने होंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

14 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

14 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

14 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

17 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

18 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

14 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

14 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

14 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.