✕

होम / बिजनेस / IndiGo को अकेला छोड़ने की तैयारी में राकेश गंगवाल, फिर बेचेंगे हिस्सेदारी!

IndiGo को अकेला छोड़ने की तैयारी में राकेश गंगवाल, फिर बेचेंगे हिस्सेदारी!

इंडिगो के को-फाउंडर राकेश गंगवाल ने कंपनी से पूरी तरह अलग होने की तैयारी कर ली है. वह फिर हिस्सेदारी बेचने वाले हैं. गंगवाल ने 2022 में इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस्तीफा दे दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज बिजनेसमैन राकेश गंगवाल (Rakesh Gangwal) उस एयरलाइन का 'हाथ' छोड़ने का पूरी तरह से मन बना चुके हैं, जिसे उन्होंने अपने हाथों से खड़ा किया था. गंगवाल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndoGo) के को-फाउंडर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मानें, तो वह इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन में ब्लॉक डील के जरिए 85 करोड़ डॉलर यानी करीब 7000 करोड़ रुपए के शेयर बेच सकते हैं. यह बिक्री 4,593 रुपए  प्रति शेयर के हिसाब से हो सकती है.

अभी कितनी है हिस्सेदारी?
इंडिगो में राकेश गंगवाल की हिस्सेदारी अब 5.89% है. हालांकि, उनकी पत्नी शोभा गंगवाल और फैमिली ट्रस्ट के पास कंपनी में 13.49 प्रतिशत स्टेक है. इस तरह, गंगवाल परिवार इंडिगो में कुल 19.38 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है. राकेश गंगवाल ने फरवरी 2022 में इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस्तीफा दे दिया था. उस समय उन्होंने कहा था कि वो इंडिगो में धीरे-धीरे अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे.

पहले भी बेचा है स्टेक
इस साल की शुरुआत में राकेश गंगवाल ने इंडिगो में अपनी 5.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 6,786 करोड़ रुपए कमाए थे. अब वह अपनी शेष 5.89 प्रतिशत की हिस्सेदारी भी बेचना चाहते हैं. हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि शोभा गंगवाल और फैमिली ट्रस्ट भी क्या इंडिगो से दूरी बनाना चाहता है. 2022 में जब राकेश गंगवाल ने इंडिगो का साथ छोड़ने की बात कही थी, तब उनकी वाइफ प्रमोटर के तौर पर कंपनी से जुड़े रहने की इच्छा दर्शाई थी.

क्यों दिया था इस्तीफा? 
इस्तीफे के समय गंगवाल परिवार ने कंपनी में 4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 2900 करोड़ रुपए कमाए थे. इसके कुछ समय बाद उन्होंने 2.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी और अगस्त 2023 में हुई एक और ब्लॉक डील में भी गंगवाल ने 45 करोड़ डॉलर के शेयर बेच दिए थे. इंडिगो एयरलाइन की शुरुआत साल अगस्त 2006 में हुई थी. राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने मिलकर एयरलााइन की स्थापना की. हालांकि, बाद में दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया. दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा हुआ कि एयरलाइन को कौन और कैसे चलाएगा. 2022 की शुरुआत में जब इंडिगो ने राहुल भाटिया को प्रबंध निदेशक के रूप में नामित किया, तब गंगवाल ने निदेशक पद इस्तीफे से दे दिया. इस्तीफे के बाद गंगवाल ने कहा था कि वह अगले पांच सालों में धीरे-धीरे अपनी हिस्सेदारी कम कर लेंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

9 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

9 hours ago