✕

होम / बिजनेस / यात्रियों के मन से हर डर को दूर करेगा रेलवे, अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लान

यात्रियों के मन से हर डर को दूर करेगा रेलवे, अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लान

रेलवे यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है. इसी कड़ी में ट्रेनों में कैमरे लगाने का फैसला लिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ वक्त में कई ऐसी घटनाएं हुईं हैं, जिन्हें लेकर रेल यात्रियों के मन में डर बैठ गया है. यात्रियों के मन से इस डर को दूर करने के लिए अब रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. ट्रेन के सफर को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे कैमरों का सहारा लेने जा रहा है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल के सफर को सुरक्षित बनाने का पूरा प्लान साझा किया है.

इंजन से गार्ड तक 
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर पटरियों और आसपास के क्षेत्र पर नजर रखने के लिए ट्रेन में कई कैमरे लगाए जाएंगे.  ट्रेन के इंजन और गार्ड कोच के अगले-पिछले हिस्सों के साथ-साथ दोनों किनारों पर कैमरे लगेंगे. इसके अलावा, डिब्बों के अंदर और इंजन के अगले हिस्से में जानवरों से बचाव के लिए इनस्टॉल किए गए ‘कैटल गार्ड’ पर भी कैमरे लगाए जाएंगे.

जल्द जारी होंगे टेंडर
रेल मंत्री के मुताबिक, कैमरे लगाने के लिए तीन महीने के भीतर टेंडर जारी किया जाएगा. इसके लिए एक साझा डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां सभी कैमरों के फुटेज स्टोर होंगे. बता दें कि हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें रेलवे को संदेह है कि ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई. 

खुफिया नेटवर्क बढ़ाने पर जोर
ट्रेन को बेपटरी करने की कोशिशों पर चिंता व्यक्त करते हुए वैष्णव ने कहा कि रेलवे विभिन्न राज्यों के पुलिस प्रमुखों से संपर्क कर उनसे पटरियों की सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह कर रहा है. इसके अलावा, खुफिया नेटवर्क और जन जागरुकता बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है. गौरतलब है कि राजस्थान में एक महीने में तीन बार ट्रेन को बेपटरी करने की कोशिश हुई है. इसी तरह का प्रयास कानपुर में भी हुआ था. जहां कालिंदी एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

16 hours ago

बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

18 hours ago