✕

होम / बिजनेस / रेलवे की मल्टीबैगर कंपनी ने की Dividend की घोषणा, जानिए क्या है इसके शेयर का हाल?

रेलवे की मल्टीबैगर कंपनी ने की Dividend की घोषणा, जानिए क्या है इसके शेयर का हाल?

आईआरएफसी लिमिटेड (IRFC Ltd) ने 5 नवंबर को बोर्ड की मीटिंग में डिविडेंड के ऐलान की घोषणा की है. इसके बाद रेलवे स्टॉक की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मल्टीबैगर रेलवे स्टॉक आईआरएफसी लिमिटेड (IRFC Ltd) के शेयर अगले हफ्ते फोकस में रहने वाले हैं. दरअसल, कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है. यह जानकारी कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई थी. इसके बाद शुक्रवार को मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान भी आईआरएफसी लिमिटेड के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. बीएसई में स्टॉक शुक्रवार को 1.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 157.95 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था. 

12 नवंबर होगी रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा था कि 5 नवंबर को तिमाही नतीजे और डिविडेंड पर बोर्ड फैसला करेगा. यानी इसी दिन कंपनी की तरफ से डिविडेंड का ऐलान हो सकता है. अगर आईआरएफसी लिमिटेड की तरफ से डिविडेंड का ऐलान होता तो रिकॉर्ड डेट 12 नवंबर 2024 रहेगी. बता दें, इससे पहले इसी साल अगस्त के महीने में रेलवे स्टॉक एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था. तब कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 0.70 रुपये का डिविडेंड दिया था.

2 साल में 600 प्रतिशत का रिटर्न दे चुकी है कंपनी 
आईआरएफसी के शेयर शुक्रवार को 161 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गए थे. बीते एक हफ्ते के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17.48 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. वहीं, 2024 में इस रेलवे स्टॉक का भाव 57.37 प्रतिशत बढ़ा है. बता दें, बीते एक साल में आईआरएफसी लिमिटेड के शेयरों में 116 प्रतिशत की तेजी आई है. आईआरएफसी के शेयरों को 2 साल से होल्ड रखने वाले निवेशकों को अबतक 600 प्रतिशत का फायदा हुआ है, जबकि इस दौरान सेंसेक्स में 30.44 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. बता दें, आईआरएफसी का 52 वीक हाई 229.05 रुपये और 52 वीक लो लेवल 71.03 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का है. सितंबर तिमाही तक कंपनी के प्रमोटर्स के पास 86.36 प्रतिशत हिस्सा और पब्लिक के पास 13.64 प्रतिशत हिस्सा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

36 minutes ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

49 minutes ago

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

58 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

2 hours ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

2 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

58 minutes ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

36 minutes ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

49 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

2 hours ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

2 hours ago