होम / बिजनेस / एक साल में रेलवे ने की बंपर कमाई, जानिए सिर्फ यात्री टिकट से ही कितना कमा लिया?

एक साल में रेलवे ने की बंपर कमाई, जानिए सिर्फ यात्री टिकट से ही कितना कमा लिया?

रेलवे ने यात्री यातायात से ही अगस्त, 2022 तक 25,276.54 करोड़ रुपये की कमाई की. पिछले साल की तुलना में यह वृद्धि 116 प्रतिशत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे के लिए अच्छी खबर आई है. अगस्त, 2022 तक कुल राजस्व 95,486.58 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल से तुलना की जाए तो भारतीय रेलवे की कमाई में 26,271.29 करोड़ रुपये यानी 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

यात्री यातायात से 25,276.54 करोड़ रुपये की कमाई
रेलवे ने यात्री यातायात से ही अगस्त, 2022 तक 25,276.54 करोड़ रुपये की कमाई की. पिछले साल की तुलना में यह वृद्धि 116 प्रतिशत यानी 13,574.44 करोड़ रुपये है. आपको बता दें कि कोरोना काल के बाद ट्रेन से सफर करने वाले आरक्षित और अनारक्षित पैसेंजर्स की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है.

लंबी दूरी की ट्रेन से ज्यादा फायदा
राजस्व वृद्धि की जानकारी देते हुए रेलवे ने बताया कि उपनगरीय ट्रेनों की तुलना में लंबी दूरी की आरक्षित मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है. रेलवे के राजस्व में वृद्धि के पीछे ये भी एक बड़ा कारण है.

कोचिंग राजस्व में 50 प्रतिशत की वृद्धि
अन्य कोचिंग राजस्व की बात करें तो वह पिछले साल की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक पाया गया है. इस साल अगस्त तक अन्य कोचिंग राजस्व 2437.42 करोड़ रुपए रहा. अगर पिछले साल की तुलना में इसे देखा जाए तो यह 811.82 करोड़ रुपए ज्यादा है.

माल ढ़ुलाई से राजस्व में 20 प्रतिशत की वृद्धि
सिर्फ माल ढ़ुलाई से रेलवे की कमाई में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. पिछले साल की तुलना में रेलवे का माल राजस्व 10,780.03 करोड़ रुपये बढ़कर 65,505.02 करोड़ रुपये हो गया.

मिलने वाली है नई वंदे भारत की सौगात
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा पर लगातार काम कर रही है. यात्रियों को जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है. यह नई ट्रेन प्रयागराज से लखनऊ होते हुए गोरखपुर तक जाएगी. इसके अलावा रायबरेली और बस्ती में भी स्टॉपेज हो सकता है. यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी.

NE और NC Railway ने शेड्यूल तैयार किया
प्रयागराज से गोरखपुर तक वंदे भारत को चलाने के लिए NE और NC Railway ने शेड्यूल तैयार कर लिया. इसे मंजूरी के लिए बोर्ड को भेज दिया गया है. आपको बता दें कि बोर्ड के ही निर्देश के बाद यह शेड्यूल तैयार किया गया है. जल्द ही इस प्रस्ताव पर बोर्ड की मुहर लग जाएगी. 

VIDEO : एयरलाइंस कंपनियों में मची सस्ता टिकट देने की होड़, जानिए कितना हुआ किराया

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

13 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

27 minutes ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

3 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

3 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

27 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

13 minutes ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

3 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

3 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

3 hours ago