✕

होम / बिजनेस / दशहरे तक रेलवे कर्मचारियों को मिल जाएगा बोनस

दशहरे तक रेलवे कर्मचारियों को मिल जाएगा बोनस

सरकार इस बार भी रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने जा रही है. इस बार रेलवे कर्मचारियों को 78दिनों का बोनस दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पात्र कर्मचारियों को 78 दिन सैलरी बोनस में देने का ऐलान किया है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

हर साल की तरह इस बार की दीपावली पर भी रेलवे कर्मचारियों को बोनस की सौगात मिलने जा रही है.सरकार इस बार भी रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने जा रही है. इस बार रेलवे कर्मचारियों को 78दिनों का बोनस दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सभी पात्र कर्मिको को 78 दिन सैलरी बोनस में देने का ऐलान किया है.इसका फायदा 11 लाख से ज्‍यादा किसानों को मिलेगा.

इतना मिलता है बोनस

सातवें वित्‍त आयोग की सिफारिशों के बाद रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का निर्णय हुआ था. जिसके बाद से रेलवे कर्मचरियों को ये दिया जा रहा है. योग्‍य रेलवे कर्मचारियों को PLBभुगतान के लिए निर्धारित वेतन केलकुलेशन की सीमा 7000रुपए प्रतिमाह के अनुसार है. इसके लिए78दिनों के बोनस की अधिकतम सीमा 17,951रुपए हैं. ये बोनस रेलवे के 11 लाख से ज्‍यादा कर्मचारियों को मिलता है.

दशहरे से पहले मिल जाएगा रेलवे बोनस

रेलवे कर्मचारियों को साल में एक बार मिलने वाले इस बोनस के लिए मंत्रालय ने सरकार को प्रपोजल भेज दिया है.माना जा रहा है कि दशहरे के दिन यानि चार अक्‍टूबर को सभी रेलवे कर्मचारियों को इसका लाभ मिल जाएगा.

पिछले साल भी दिया गया था बोनस

रेलवे अपने कर्मचारियों को हर साल ये बोनस देती है. ऐसे में पिछले साल भी रेलवे कर्मचारियों को ये बोनस दिया गया था. उसी कड़ी में इस साल भी ये बोनस मिलने जा रहा है.

सरकारी खजाने पर कितना बोझ पड़ेगा

रेलवे के कर्मचारियों को मिलने वाला ये बोनस उत्‍पादकता से जुड़ा माना जाता है.इस बोनस को देने पर सरकार के खजाने में 2000 करोड़ रूपये का भार पड़ने का अंदाजा है.पिछले साल सरकार को इस पर 1985 करोड़ रूपये खर्च करने पड़े थे.सरकार का मकसद इस बोनस के पीछे रेलवे के प्रदर्शन को और बेहतर बनाना होता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

7 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

10 hours ago

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

11 hours ago

सेबी का जापानी समझौता: ऐसे नुकसान का निपटारा, जो अब अस्तित्व में ही नहीं है

एक पूर्णकालिक सदस्य ने निप्पॉन से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. दूसरे सदस्य अभी फैसला नहीं कर पाए हैं. बॉन्ड फिर से जीवित हो गए हैं. और सेबी चेयरमैन की डायरी बार-बार निप्पॉन से टकरा रही है.

12 hours ago

वेदांता की पूर्व डिप्टी CFO स्वाति चौहान ने शुरू की अपनी कंपनी, निवेशक संबंधों पर करेगी काम

गुरुग्राम की Vaydha Advisory स्मॉल और मिड-कैप कंपनियों को निवेशक संबंध (Investor Relations), IPO की तैयारी, कंपनियों के विभाजन और अधिग्रहण से जुड़ी सलाह देगी.

12 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

11 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

8 hours ago

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.

10 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

10 hours ago

सेबी ने म्यूचुअल फंड के लिए शुरू की नेट सेटलमेंट की सुविधा, 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नियम

सेबी ने म्यूचुअल फंड स्कीमों को शेयरों की खरीद और बिक्री से मिलने वाली रकम को आपस में एडजस्ट करने की अनुमति दी है.

13 hours ago