होम / बिजनेस / राहुल गांधी की जिस T-shirt पर मचा है बवाल, उसकी कंपनी के बारे में भी जान लीजिए 

राहुल गांधी की जिस T-shirt पर मचा है बवाल, उसकी कंपनी के बारे में भी जान लीजिए 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दावा है कि राहुल गांधी ने जो टी-शर्ट पहनी है, उसकी कीमत 41,000 रुपए से ज्‍यादा है. पार्टी इसके लिए राहुल को निशाना बना रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

'भारत जोड़ो' यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की टी-शर्ट को लेकर बवाल मचा हुआ है. भाजपा इस टी-शर्ट की कीमत को लेकर राहुल पर तीर दाग रही है. वहीं, कांग्रेस ने भी उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महंगे सूट की याद दिला दी है. सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की T-शर्ट को लेकर बहस छिड़ी हुई है. तो चलिए इस बहस के बीच यह भी जान लेते हैं कि आखिर टी-शर्ट बनाने वाली कंपनी कौन है और इस T-शर्ट में ऐसा क्या खास है, जो इसकी कीमत 41,000 रुपए से है, जैसा BJP दावा कर रही है.

T-शर्ट, सूट और चश्मा 
भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दावा है कि राहुल गांधी ने जो टी-शर्ट पहनी है, उसकी कीमत 41,000 रुपए से ज्‍यादा है. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी राहुल पर इस टी-शर्ट के लिए तंज किया है. उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी व‍िदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने न‍िकले हैं. BJP के ज़ुबानी हमले का कांग्रेस ने भी करारा जवाब दिया है. पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सूट और चश्मे की कीमत का हवाला देकर पलटवार किया है. 

1856 में हुई थी स्थापना
राहुल की जिस टी-शर्ट पर हंगामा हो रहा है, उसे बनाने वाली कंपनी का नाम Burberry है. कंपनी की स्थापना 1856 में Thomas Burberry ने की थी. आज यह ब्रिटेन का आइकॉनिक ब्रांड है फैशन इंडस्‍ट्री में इसकी तूती बोलती है. बर्बरी को अपनी प्रोडक्ट क्वालिटी के लिए पहचाना जाता है. सेलिब्रिटीज के बीच यह ब्रांड काफी फेमस है. लग्जरी फैशन हाउस बन चुकी यह कंपनी कई तरह की एक्सेसरीज, ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स और अपैरल रेंज की मैन्‍यूफैक्‍चरिंग करती है.

इको-फ्रेंडली मेटीरियल
फैशन इंडस्ट्री के बीच बर्बरी की एक अलग पहचान है. क्योंकि अपने लग्जरी आइटम्स में बहुत हाई क्वालिटी मेटीरियल का इस्तेमाल करती है. एक रिसर्च रिपोर्ट की मानें तो Burberry 10 सबसे मूल्‍यवान लग्जरी ब्रांडों में शामिल है. कंपनी अपने प्रोडक्ट्स में इको-फ्रेंडली मेटीरियल और इको-सर्टिफाइड टैनरीज का इस्तेमाल करती है. इस वजह से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों के बीच भी बर्बरी काफी लोकप्रिय है. 

भारत में यहां हैं स्टोर्स
बर्बरी केवल ब्रिटेन तक ही सीमित नहीं है, यह एक ग्लोबल ब्रांड बन गया है. इसकी मैन्‍यूफैक्‍चरिंग यूनिट्स दुनिया के कई देशों में हैं. भारत में भी कंपनी के स्टोर्स हैं. बर्बरी की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में उसके स्टोर्स दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता में हैं. कंपनी महिला, पुरुषों से लेकर बच्चों तक के आउटफिट बनाती है. इसके अलावा, बैग्स, फैशन गॉगल्स, परफ्यूम भी इसकी प्रोडक्ट लिस्ट में शामिल हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

4 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

4 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

4 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

4 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

4 hours ago