होम / बिजनेस / Cinema के शौकीनों के लिए बुरी खबर, PVR ने लिया ये बड़ा फैसला

Cinema के शौकीनों के लिए बुरी खबर, PVR ने लिया ये बड़ा फैसला

पीवीआर-आईनॉक्स को मार्च तिमाही में 333 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का घाटा 105 करोड़ रुपए था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप थियेटर में फिल्म देखने के शौकीन हैं, तो शायद आपको पीवीआर-आइनॉक्स (PVR-Inox) का एक फैसला पसंद न आए. मल्टीप्लेक्स चेन ऑपरेटर PVR-Inox ने अगले 6 महीने में करीब 50 सिनेमा स्क्रीन्स बंद करने का ऐलान क्या है. जिसका मतलब है कि फिल्म देखने के विकल्प सीमित हो जाएंगे. मर्जर के बाद कंपनी ने यह पहला बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि पिछले साल मार्च में पीवीआर लिमिटेड और आईनॉक्स लीजर लिमिटेड के बोर्ड ने मर्जर की योजना को मंजूरी दे दी थी.

इसलिए लिया फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी उन स्क्रीन्स को बंद करने की योजना पर काम कर रही है, जहां से ज्यादा बिजनेस नहीं आ रहा है. इस कड़ी में फिलहाल 50 सिनेमा स्क्रीन्स पर ताला लगाने का निर्णय लिया गया है. PVR-Inox ने ऐसी स्क्रीन्स की पहचान की है, जो पिछले काफी समय से घाटे में चल रही हैं या ये ऐसे मॉल्स में स्थित हैं, जो अपनी लाइफ साइकल पूरा कर चुके हैं और इन स्क्रीन्स के रिवाइव करने की कोई उम्मीद नहीं है. कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा के साथ ही कुछ स्क्रीन्स को बंद करने की बात कही है. 

बढ़ गया है घाटा
पीवीआर-आईनॉक्स को मार्च तिमाही में 333 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का घाटा 105 करोड़ रुपए था. हालांकि, दिसंबर तिमाही में उसे 16.1 करोड़ का प्रॉफिट भी हुआ था. पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रिवेन्यु दोगुना होकर 1,143 करोड़ पहुंच गया था. वहीं, FY2022 की समान तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रिवेन्यु 536 करोड़ रुपए रहा था. कंपनी का मानना है कि घाटे वाली स्क्रीन्स को चलाने का मतलब होगा कंपनी के कुल घाटे में इजाफा.  

कोरोना ने पहुंचाया नुकसान
पिछले साल मार्च में दोनों कंपनियों के बोर्ड ने मर्जर को मंजूरी दी थी. यह डील स्टॉक में हुई थी. इस मर्जर से देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन अस्तित्व में आई, जिसका नाम PVR आईनॉक्स लिमिटेड रखा गया. कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में अवतार: वे ऑफ वॉटर और इस साल जनवरी में शाहरुख खान की पठान ने अच्छी-खासी कमाई की, लेकिन फरवरी और मार्च में आई हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाईं. वैसे भी कोरोना महामारी ने इस इंडस्ट्री को काफी नुकसान पहुंचाया है. 

ये भी पढ़ें - इस Film की प्राइवेट स्क्रीनिंग चाहती है Ambani Family, निर्माता को किया ईमेल

ये है कंपनी की योजना
एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में PVR और आईनॉक्स ने 30 सिनेमाघरों में 168 नई स्क्रीन शुरू की थीं. वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की योजना नई 175 स्क्रीन खोलने की है. फिलहाल, कंपनी के खाते में 1689 स्क्रीन्स हैं. बता दें कि PVR और आईनॉक्स के मर्जर की प्रक्रिया मार्च तिमाही में पूरी हुई थी. कंपनी के शेयर की बात करें, तो PVRINOX इस समय करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. कंपनी के एक शेयर की कीमत खबर लिखे जाने तक 1440 रुपए चल रही थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

15 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

15 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago