होम / बिजनेस / Prosus NV ने Byju’s को दिया बड़ा झटका, इतने प्रतिशत तक गिरा वैल्‍यूएशन 

Prosus NV ने Byju’s को दिया बड़ा झटका, इतने प्रतिशत तक गिरा वैल्‍यूएशन 

इससे पहले नवंबर में जब कंपनी का वैल्‍यूएशन हुआ था तो उस वक्‍त इसकी वैल्‍यू 5 बिलियन डॉलर लगाई गई थी. लेकिन अब इसकी वैल्‍यू उससे भी कम 3 बिलियन लगा दी गई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Prosus NV ने Byju’s का जो वैल्‍यूएशन किया है उसने कंपनी की नींद उड़ा दी है. पिछले साल इसी प्रोसस एनवी ने Byju’s का वैल्‍यूएशन 22 अरब डॉलर किया था लेकिन इस बार उसने इसमें 86 प्रतिशत तक की कमी करते हुए इसे 3 बिलियन तक सीमित कर दिया है. Byju’s मौजूदा समय में कैश फ्लो और दूसरी कई समस्‍याओं से जूझ रही है. इससे पहले नवंबर में जब कंपनी ने इसका वैल्‍यूएशन किया था उस वक्‍त इसमें कमी कर दी थी. 

Byju’s पर लगाए थे ये आरोप 
इस साल जुलाई में कंपनी के एक डॉयरेक्‍टर ने बोर्ड से इस्‍तीफा दे दिया था. उन्‍होंने आरोप लगाया था कि Byju’s के निदेशक लगातार उनकी सलाह का उल्‍लंघन कर रहे थे. कंपनी के पूर्व निदेशक ने भी इसी तरह की बात कही थी. उन्‍होंने कहा कि निदेशक ने बोर्ड से इस्‍तीफा इसलिए दे दिया था  क्‍योंकि वो कंपनी के लॉन्‍ग टर्म हित को देखते हुए फैसला नहीं ले रहे थे. Byju’s जो कि एक समय में भारत का सबसे वैल्‍यूएबल स्‍टार्टअप हुआ करता था. Byju’s की गिनती दुनिया के कई नामी स्‍टॉर्टअप में हुआ करती थी, इनमें जनरल अटलांटिक, ब्‍लैक रॉक जैसी कंपनियां इसकी निवेशक हुआ करती थी लेकिन हाल ही के दिनों में Byju’s के कई अधिकारियों ने पदों से अलग-अलग लोगों ने इस्‍तीफा दिया है. 

ED ने Byju’s को भेजा था नोटिस 
ED (Enforcement Directorate) ने हाल ही में Byju’s को फॉरेन एक्‍सचेंज वॉयलेशन के उल्‍ल्‍ंघन में 9300 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा था. ये नोटिस सीईओ और को फाउंडर बॉयजू रवीन्‍द्रन को भेजा गया था. जांच एजेंसी की ओर से इस नोटिस में कई तरह के कारणों को गिनाया गया था. जांच एजेंसी ने ये भी आरोप लगाया था कि कई कंपनी किए गए इंपोर्ट के बिल सबमिट करने में भी फेल रही है. साथ ही कंपनी ने उसके विस्‍तार के लिए जो प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश हासिल किया है उसके दस्‍तावेज भी वो जमा करने में असफल रही. 

कई संकटों से घिरी रही है Byju’s 
Byju’s कोरोना संकट के खत्‍म होने के बाद से कई तरह के संकटों का सामना कर रही है. एक ओर जहां कंपनी के लिए कैश क्रंच हो रहा है वहीं दूसरी ओर लोन की किश्‍त चुकाने के लिए कई बार कंपनी को संकट का सामना करना पड़ा है. सबसे विशेष बात ये है कि कंपनी के लिए कोरोना काल गोल्‍डन समय बनकर सामने आया था. उस दौरान स्‍कूल कॉलेज के बंद होने के कारण कंपनी के प्रोडक्‍ट को हाथों हाथ लिया गया और कंपनी दिन दोगुनी और रात चौगुनी रफ्तार से आगे बढ़ी थी. 

ये भी पढें: कौन हैं 41 मजदूरों को बचाने वाले आर्नोल्‍ड डिक्‍स , जानिए और क्‍या है उनकी खासियत?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

2 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

17 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

2 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

2 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

17 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

18 hours ago