✕

होम / बिजनेस / ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा: BATA इंडिया ने कोलकाता में हाई-टेक DESMA-PUDIP मशीन का किया उद्घाटन

‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा: BATA इंडिया ने कोलकाता में हाई-टेक DESMA-PUDIP मशीन का किया उद्घाटन

इस कदम से बाटा नगर फैक्ट्री भारत में कंपनी के प्रमुख उत्पादन केंद्र के रूप में अपनी विरासत को और अधिक मजबूती देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाटा इंडिया (BATA) ने अपने प्रमुख निर्माण केंद्र बाटा नगर फैक्ट्री (कोलकाता) में अत्याधुनिक DESMA-PUDIP (पॉलीयूरेथेन डायरेक्ट इंजेक्शन प्रोसेस) मशीन का उद्घाटन कर मेक इन इंडिया अभियान को एक नई गति दी है. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, बाटा इंडिया के शीर्ष प्रबंधन तथा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

यह नई मशीन फैक्ट्री की उत्पादन क्षमता में जबरदस्त इजाफा करेगी. साथ ही, यह उन्नयन उत्पादों की गुणवत्ता में भी सुधार लाएगा, क्योंकि मशीन में रॉबोटिक आर्म्स द्वारा नियंत्रित अत्याधुनिक प्रक्रिया तकनीक का उपयोग किया गया है. DESMA, जो कि पॉलीयूरेथेन फुटवियर मशीनरी में वैश्विक अग्रणी है, द्वारा निर्मित यह नई प्रणाली ऑटोमेटेड डायरेक्ट सोलिंग, रॉबोटिक स्प्रे और रफनिंग आर्म्स, तथा ऑटो-एनेबल्ड मोल्ड प्रोसेसिंग से युक्त है, जिससे उत्पादों में विश्व स्तरीय गुणवत्ता, निरंतरता और तेजी सुनिश्चित की जा सकेगी.

इस मौके पर बाटा इंडिया के एमडी और सीईओ गुंजन शाह ने कहा "DESMA-PUDIP मशीन का व्यवसायिक उपयोग हमारे निर्माण क्षेत्र में एक साहसिक कदम है. यह ‘मेक इन इंडिया’ और नवाचार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह निवेश एक अधिक कुशल, टिकाऊ और प्रतिस्पर्धी भविष्य की दिशा में है. हम पश्चिम बंगाल राज्य के साथ अपनी भागीदारी को और मजबूत करने के लिए उत्साहित हैं."

इस नई पहल के जरिए बाटा इंडिया न केवल औद्योगिक और सुरक्षा फुटवियर क्षमताओं को मजबूत कर रहा है, बल्कि स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला को भी सुदृढ़ बना रहा है. यह निवेश कंपनी की राष्ट्रीय विनिर्माण लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है. इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रम एवं विधि मंत्री मलय घटक और पश्चिम बंगाल सरकार में श्रम विभाग के सचिव अवनींद्र सिंह (IAS) उपस्थित रहे. साथ ही बाटा इंडिया की ओर से अंजन कुंडू (हेड, सप्लाई चेन) और बाटा ग्लोबल के चीफ सप्लाई चेन ऑफिसर डेविड लिंच भी वर्चुअली जुड़े. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

5 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

10 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

12 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

5 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

7 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

10 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

10 hours ago