✕

होम / बिजनेस / गिरते बाजार में भी कमाई! आज ये 7 स्टॉक्स निवेशकों के लिए बना सकते हैं प्रॉफिट

गिरते बाजार में भी कमाई! आज ये 7 स्टॉक्स निवेशकों के लिए बना सकते हैं प्रॉफिट

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 313.70 अंक टूटकर 84,587.01 पर आ गया, जबकि NSE निफ्टी 74.70 अंक फिसलकर 25,884.80 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी के संकेत उभर रहे हैं. मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार कमजोर रुख के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 313.70 अंक टूटकर 84,587.01 पर आ गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 74.70 अंक फिसलकर 25,884.80 पर बंद हुआ. रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की ओर से पूंजी निकासी ने बाजार पर दबाव डाला. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 84,536.73 के निचले स्तर तक पहुंच गया था, जबकि इसने दिन के ऊपरी स्तर 85,110.24 को भी छुआ. शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाने से निवेशकों की सतर्कता बढ़ी और बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा.

कौन से शेयर रहे दबाव में

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 23 में गिरावट दर्ज की गई. ट्रेंट, इंफोसिस, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व जैसे दिग्गज शेयरों में ज्यादा दबाव दिखा. आईटी और बैंकिंग सेक्टर में कमजोरी बाजार पर भारी पड़ी. हालांकि इस बिकवाली के बीच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एसबीआई, टाटा स्टील, इटर्नल और भारती एयरटेल जैसे कुछ शेयर मजबूती के साथ हरे निशान में बने रहे.

आज इन शेयरों में तेजी का रुख

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार की गिरावट के बावजूद कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी जारी रही है. आदित्य बिड़ला कैपिटल, फेडरल बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई, श्रीराम फाइनेंस और एम एंड एम फाइनेंशियल जैसे शेयरों ने अपना 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर पार किया है. यह संकेत देता है कि इन शेयरों में निवेशकों का भरोसा बना हुआ है और उनमें तेजी का रुझान आगे भी जारी रह सकता है. लगातार बढ़ती वॉल्यूम और मजबूत तकनीकी संकेत इन स्टॉक्स को फोकस में बनाए हुए हैं.

इन शेयरों में दिखाई दे रही कमजोरी

MACD इंडिकेटर के मुताबिक कुछ शेयरों में गिरावट का ट्रेंड शुरू हो चुका है. रिलायंस इंफ्रा, दीपक नाइट्राइट, प्राज इंडस्ट्रीज, एसजेवीएन, टाटा मोटर्स पीवी, सुवेन फार्मा और ट्रेंट जैसे शेयरों में मंदी के संकेत देखे गए हैं. तकनीकी चार्ट के अनुसार इन स्टॉक्स में नीचे की ओर मूवमेंट बढ़ सकता है, इसलिए निवेशकों को इनमें सावधानी बरतनी चाहिए.

विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में भले ही अनिश्चितता बनी हुई हो, लेकिन चुनिंदा शेयर आज भी मजबूती दिखा रहे हैं. जिन स्टॉक्स ने 52-वीक हाई छुआ है, उनमें पॉजिटिव मोमेंटम बनाए रहने की संभावना है. दूसरी ओर MACD में कमजोरी दिखाने वाले शेयरों से फिलहाल दूरी बनाने में ही समझदारी है. आज का दिन निवेशकों के लिए स्टॉक-विशिफिक रणनीति अपनाने का हो सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 hour ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

4 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

6 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

6 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

6 hours ago

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

2 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

4 hours ago