✕

होम / बिजनेस / Prestige Estates अपने होटल कारोबार में करेगी 1,625 करोड़ का निवेश, जानिए पूरा प्लान

Prestige Estates अपने होटल कारोबार में करेगी 1,625 करोड़ का निवेश, जानिए पूरा प्लान

प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने जानकारी दी है कि कंपनी ने पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी प्रेस्टीज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों में निवेश का एलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने जानकारी दी है कि कंपनी ने पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी प्रेस्टीज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों में निवेश का एलान किया है. कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी प्रेस्टीज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड (PHVL) में 1,625.04 करोड़ रुपये तक के निवेश को मंजूरी दे है. कंपनी ने कहा कि यह निवेश एक या एक से अधिक किस्तों में किया जाएगा, जिसका उद्देश्य पीएचवीएल के हॉस्पिटैलिटी बिजनेस को मजबूत करना है, जो हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट और ऑपरेशन पर केंद्रित है.

4,161 करोड़ रुपये का टर्नओवर

2017 में इनकॉर्पोरेटेड पीएचवीएल ने 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 4,161 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज किया. चूंकि कंपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है, इसलिए ट्रांजेक्शन को रिलेटेड-पार्टी डील के रूप में कैटेगराइज किया गया है, लेकिन प्रेस्टीज एस्टेट्स ने कहा है कि यह लेन-देन निजी तौर पर किया जाएगा. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके प्रमोटर्स की इस ट्रांजैक्शन में कोई वित्तीय हिस्सेदारी नहीं है.

राइट्स इश्यू 31 मार्च, 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसमें शेयर कैश में खरीदे जाएंगे. प्रेस्टीज एस्टेट्स ने आश्वासन दिया है कि इस कदम से PHVL के ओनरशिप स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं आएगा, और हॉस्प्टैलिटी यूनिट पूरी तरह से पैरेंट कंपनी के स्वामित्व में रहेगी.

कमजोर रहे थे कंपनी के वित्तीय आंकड़े

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब प्रेस्टीज एस्टेट्स वित्तीय चुनौतियों से जूझ रही है. कंपनी ने वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में 84.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की. कंपनी के रेवन्यू में सालाना 7.9 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1,654.50 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले रेवन्यू 1,795.80 करोड़ रुपये था. हालांकि, EBITDA 7 प्रतिशत बढ़कर 590.10 करोड़ रुपये हो गया. जबकि मार्जिन 30.7 प्रतिशत से बढ़कर 35.7 प्रतिशत हो गई.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

4 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

4 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

19 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

21 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.