✕

होम / बिजनेस / बाजार में दबाव जारी, कल सेंसेक्स 636 अंक टूटा, जानिए आज कहां हो सकती है कमाई?

बाजार में दबाव जारी, कल सेंसेक्स 636 अंक टूटा, जानिए आज कहां हो सकती है कमाई?

कल BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 636.24 अंक यानी 0.78% की गिरावट और NSE का निफ्टी भी 174.10 अंक यानी 0.70% गिरकर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक अनिश्चितता के माहौल के कारण लगातार हफ्ते के दूसरे कारोबारी सत्र में भी बाजार दबाव में रहा. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 636.24 अंक यानी 0.78% की गिरावट के साथ 80,737.51 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 798.66 अंक तक टूट गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 174.10 अंक यानी 0.70% गिरकर 24,542.50 पर बंद हुआ.

ऊर्जा, वित्त और IT शेयरों पर बिकवाली का दबाव

बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली. निवेशकों ने विशेष रूप से ऊर्जा, वित्त और आईटी सेक्टर के शेयरों में मुनाफावसूली की. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा पूंजी निकासी की वजह से भी बाजार में गिरावट आई. सेंसेक्स में शामिल कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जिनमें अडानी पोर्ट्स 2.42% की गिरावट, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), इंडसइंड बैंक, मारुति, TCS और अल्ट्राटेक सीमेंट भी नुकसान में रहे. वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा सेंसेक्स में एकमात्र ऐसी कंपनी रही जिसने लाभ दर्ज किया.

इन शेयरों में दिखी मजबूती

कुछ शेयरों ने मंगलवार को 52 हफ्ते का नया उच्च स्तर पार किया, जिससे उनमें मजबूती के संकेत मिले. इनमें FACT, Brainbees Solutions, India Cements, Rashtriya Chemicals & Fertilizers, Lloyds Metals, GRSE, Cochin Shipyard शामिल हैं. इन शेयरों में निवेशकों की खरीदारी का रुझान देखने को मिला है.

आज ये शेयर कराएंगे कमाई

विशेषज्ञों ने आज शेयर बाजार में नौ प्रमुख स्टॉक्स पर खास नजर रखने की सलाह दी है, इनमें ब्लॉक डील्स, फंडरेजिंग और डील अनाउंसमेंट्स के चलते हलचल की संभावना है. विशेषज्ञों के अनुसार आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल लिमिटेड (ABFRL) में ₹600 करोड़ की डील संभावित है, जिसमें फ्लिपकार्ट 6% हिस्सेदारी बेच सकता है. टाटा टेक्नोलॉजीज में TPG Rise Climate ₹635 करोड़ की हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच सकता है. ALKEM Labs में ₹825 करोड़ की डील की खबर है, जबकि Indegene में ₹1,420 करोड़ की हिस्सेदारी बिक्री की संभावना है. Zydus Life की यूनिट Zynext Ventures ने अमेरिका में दो बायोलॉजिक्स यूनिट्स खरीदने का सौदा किया है. Servotech Renewable को नॉर्थईस्ट रेलवे से सोलर प्रोजेक्ट मिला है. Ethos ने ₹410 करोड़ तक राइट्स इश्यू की योजना पास की है. Sun Pharma की दवा SCD-044 फेज-2 ट्रायल में सफल नहीं रही है, और Techno Electric को RailTel से डेटा सेंटर प्रोजेक्ट मिला है. 

इन शेयरों से रहें दूर

MACD (Moving Average Convergence Divergence) के अनुसार  YES Bank, Aptus Value Housing Finance, Ola Electric Mobility, Reliance Power, Suzlon Energy, Vodafone Idea और Sundaram Finance जैसे शेयरों में मंदी का संकेत मिला है, जिससे इनके भावों में गिरावट की संभावना जताई जा रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 minutes ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

1 hour ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

5 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 minutes ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

2 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

42 minutes ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

1 hour ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

1 hour ago