होम / बिजनेस / BW Disrupt Event: 99 रुपये से शुरू हुआ एक Startup आज आसमान छू रहा, जानिए सफलता का मूलमंत्र

BW Disrupt Event: 99 रुपये से शुरू हुआ एक Startup आज आसमान छू रहा, जानिए सफलता का मूलमंत्र

"जब मैं इंजीनियरिंग कर रहा था, तब यह महसूस किया कि ज्यादातर कॉलेजों में स्किल डेवलपमेंट पर फोकस ही नहीं किया जाता था."

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: 2018 में शुरू हुआ स्टार्टअप PrepInsta आज इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के बीच एक पॉपुलर नाम है. पर क्या आप ये बात जानते हैं कि आज करोड़ों में खेलने वाली इस स्टार्टअप की शुरुआत सिर्फ 99 रुपये से हुई?  ऐसा कहना है कंपनी के COO & Co-Founder आशय मिश्रा का.

BW Disrupt 30 Under 30 2022 इवेंट में आशय मिश्रा ने बताया कि जब कंपनी की शुरुआत की गई तो बजट के रूप में सिर्फ 99 रुपये थे, पर आज कंपनी लगातार बढ़ रही है. हर साल कंपनी को अच्छा प्रॉफिट हो रहा है. दिल्ली में चल रहे इस कार्यक्रम में BW Business World के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ और एक्सचेंज4मीडिया के फाउंडर डॉक्टर अनुराग बत्रा सहित तमाम हस्तियां मौजूद हैं.

कॉलेजों में स्किल डेवलपमेंट पर फोकस नहीं
कंपनी खोलने के कॉन्सेप्ट के बारे में बात करते हुए आशय मिश्रा ने बताया, "जब मैं इंजीनियरिंग कर रहा था, तब यह महसूस किया कि ज्यादातर कॉलेजों में स्किल डेवलपमेंट पर फोकस ही नहीं किया जाता था, जबकि कंपनियों को मल्टीपल स्कील्स वाले लोग चाहिए. हमने इसी बात पर फोकस किया कि हमारी कंपनी कॉलेज के स्टूडेंट्स में स्किल डेवलप करेगी, जिससे उन्हें नौकरी मिलने में आसानी हो सके." 

PrepInsta स्टार्टअप का क्या काम
PrepInsta स्टार्टअप छात्रों को एंड-टू-एंड प्लेसमेंट तैयारी, स्किल बिल्डिंग और इंटरव्यू की तैयारी करने में मदद करता है. इस स्टार्टअप को VIT Vellore के तीन दोस्त आशय मिश्रा, अतुल्य कौशिक और मनीष अग्रवाल ने मिलकर शुरू किया है.

किसी बिजनेस फैमिली से नहीं हैं आशय मिश्रा
अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए आशय मिश्रा ने कहा, "मैं किसी बिजनेस फैमिली से नहीं हूं, मेरे डेड सरकारी नौकरी में हैं, मेरी मां हाउस वाइफ है. मेरे नाना शिव कुमार तिवारी मध्य प्रदेश में स्कूल में प्रिंसिपल थे. मेरी फैमिली में शिक्षा पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जाता था. मुझे उसका बहुत फायदा मिला. मैं नाना से बहुत इंस्पायर हूं. जब हमने 2018 में स्टार्टअप की शुरुआत की थी, तब सिर्फ बजट के नाम पर 99 रुपये थे. आज हमारा स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहा है."

कंपनी की सफलता का पहला मूलमंत्र
कंपनी की सफलता का मंत्र बताते हुए उन्होंने कहा, "किसी भी कंपनी के सफल होने के लिए सबसे जरूर है कि आप अपने यूजर्स के प्रति ईमानदार रहिए. उन्हें जो चाहिए, उनके बजट में प्रोवाइड कीजिए. हमारे ज्यादातर यूजर्स इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स हैं. मैंने भी इंजीनियरिंग की है, इसलिए मुझे पता है कि इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के पास लिमिटेड पैसा होता है, जो उन्हें घर से मिलता है. उन्हें ये भी पता रहता है कि अब इससे ज्यादा पैसा नहीं मिलने वाला. इसलिए हमारा स्टार्टअप स्टूडेंट्स के बजट का विशेष रूप से ध्यान रखता है."

कंपनी की सफलता का दूसरा मूलमंत्र
कंपनी की सफलता का दूसरा मंत्र बताते हुए आशय मिश्रा ने कहा, "आपकी टीम में स्किल्ड लोगों का होना बहुत जरूरी है. ये किसी भी कंपनी के लिए सबसे कठिन काम होता है. हार्डवर्क तो जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी स्मार्ट वर्क की होती है. हार्डवर्क करना कोई बहुत कठिन काम नहीं होता है. दीवार खड़ा करने वाला भी हार्ड वर्क ही करता है. आपके अंदर काम को लेकर पैशन होना चाहिए. आप ऐसे लोगों को अपने साथ जोड़िए, जिनके अंदर पैशन दिखाई दे, तभी आप सफलता की ओर कदम बढ़ा पाएंगे."

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

17 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

19 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

18 hours ago