होम / बिजनेस / प्रवासी सम्मेलन में बोले शिवराज - MP को 550 बिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाएंगे

प्रवासी सम्मेलन में बोले शिवराज - MP को 550 बिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाएंगे

मध्य प्रदेश के इंदौर में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बोलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मध्य प्रदेश के इंदौर में चल रहे 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री उषा ठाकुर ने स्वागत किया. इसके बाद कार्यक्रम में अपने भाषण में मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और उनके मार्गदर्शन में प्रदेश तरक्की कर रहा है.

नए भारत का उदय 
अपने भाषण की शुरुआत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सबके लाडले PM मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हो रहा है. मध्य प्रदेश PM मोदी की कही हर बात पर अमल करता है. उनके बताए हर मंत्र को आत्मसात करता है. उन्होंने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता की बात कही, इंदौर उसमें नंबर वन बन गया और लगातार छह बार से नंबर 1 बना हुआ है. PM ने 5 ट्रिलियन की इकॉनमी की बात कही, मध्य प्रदेश 550 बिलियन डॉलर की इकॉनमी की दिशा में काम कर रहा है'. 

इंदौर ने दिल से किया स्वागत  
शिवराज सिंह ने कहा कि प्रवासी भाई-बहनों के स्वागत में इंदौर ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. इंदौर ने सभी का बाहें फैलाकर स्वागत किया है. आप शायद नहीं जानते होंगे कि इंदौर में झगड़ा इस बात को लेकर था कि प्रवासियों को होटलों में क्यों ठहराया जा रहा है, जबकि उनके ठहराने की व्यवस्था घरों में भी हो सकती है. यह दर्शाता है कि इंदौर के लोग प्रवासियों का दिल से स्वागत कर रहे हैं.  

MP पर अमृत वर्षा
CM चौहान ने कहा कि कल इंदौर में ग्लोबल गार्डन बनाया गया है, जिसमें इंदौर पधारे प्रवासियों ने एक-एक पौधा लगाया. मुझे लगता है कि आजादी के अमृत काल में मध्य प्रदेश पर अमृत वर्षा हो रही है. हम प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं. आत्म निर्भर भारत की तरह, आत्म निर्भर मध्य प्रदेश पर हम काम कर रहे हैं. उन्होंने PM मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है. यूक्रेन-रूस युद्ध के समय केवल नरेंद्र मोदी ही थे, जिन्होंने दोनों देशों से युद्ध छोड़कर शांति की बात करने को कहा था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

12 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

13 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

13 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

14 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

15 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

14 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

9 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

12 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

13 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

18 hours ago