✕

होम / बिजनेस / गंभीर आरोपों में घिरे Prajwal Revanna ने बीते 5 सालों में जमकर काटी है दौलत की फसल

गंभीर आरोपों में घिरे Prajwal Revanna ने बीते 5 सालों में जमकर काटी है दौलत की फसल

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना से उनके दादा ने भारत लौटने की अपील की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चुनावी माहौल में JD(S) सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. उन कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. अपने लिए मुश्किल बनते हालात को भांपते हुए रवन्ना भारत छोड़कर जर्मनी चले गए थे. रेवन्ना कर्नाटक के हासन सीट से मौजूदा सांसद हैं और उनकी पार्टी जेडीएस लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सहयोगी है. विशेष जांच दल यानी SIT के सामने अब तक 20 महिलाओं ने रेवन्ना के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं. प्रज्वल रेवन्ना का पॉलिटिकल बैकग्राउंड बहुत स्ट्रांग है. वह पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं. उनके पिता कर्नाटक में विधायक हैं और चाचा पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी हैं.

मेरे धैर्य की और परीक्षा न लें  
प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न, सैकड़ों सेक्स वीडियो रिकॉर्ड करने, धमकाने और साजिश रचने के आरोप हैं. कई वीडियो वायरल होने के चलते यह पूरा मामला सामने आया और इसके बाद रेवन्ना के जर्मनी जाने की बाद सामने आई. अब रेवन्ना को उनके दादा यानी एचडी देवेगौड़ा ने कड़ी चेतावनी दी है. देवेगौड़ा ने अपने पोते से भारत आकर सरेंडर करने को कहा है. इससे पहले प्रज्वल के चाचा एचडी कुमारस्वामी ने उनसे भारत लौटने की अपील की थी. देवेगौड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है - मैंने प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो जहां भी है तुरंत लौट जाए और यहां कानूनी प्रक्रिया में शामिल हो. उसे मेरे धैर्य की और परीक्षा नहीं लेनी चाहिए. 

27 अप्रैल को गए थे जर्मनी 
उधर, कर्नाटक सरकार की तरफ से विदेश मंत्रालय और पीएम मोदी को पत्र लिखकर प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने का आग्रह किया गया है. रेवन्ना के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है, लेकिन अब तक वह भारत नहीं लौटे हैं. लोकसभा चुनाव में जनता दल (सेक्यूलर) ने हासन लोकसभा सीट से प्रज्वल रेवन्ना को उम्मीदवार बनाया था. हासन में वोटिंग होने के एक दिन बाद रेवन्ना 27 अप्रैल को जर्मनी चले गए थे. इसके बाद से उनके भारत लौटने का इंतजार हो रहा है.

5 सालों में बढ़ी इतनी दौलत
चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि गंभीर आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना के पास कितनी दौलत है. रेवन्ना ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बताया है कि उनके पास कुल 40.84 करोड़ रुपए की संपत्ति है. 2019 में उनके पास 10 करोड़ रुपए की दौलत थी और आज 40 करोड़ से ज्यादा. इसका मतलब यह हुआ कि इन पांच सालों में प्रज्वल रेवन्ना ने छप्परफाड़ दौलत कमाई है. रेवन्ना ने पिछले पांच वर्षों में, पहले 35 गुंटा और फिर 17.5 गुंटा कृषि भूमि खरीदी है. उनकी अचल संपत्तियों का बाजार मूल्य 35.40 करोड़ से अधिक है. 

लाखों के हथियार, लेकिन कार नहीं 
34 वर्षीय प्रज्वल रेवन्ना ने बेंगलुरु के बेंगलुरु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीई (मैकेनिकल) की पढ़ाई की है. उनके पास 9.29 लाख कैश है. JDS लीडर  के पास 1.04 लाख रुपए मूल्य की एक पिस्तौल, 2.68 लाख की राइफल है, लेकिन कोई कार नहीं है. रेवन्ना ने अपने पास 31 गाय और चार बैल होने की जानकारी भी दी है. उन पर सरकार का 3.04 करोड़ बकाया है. अब देखने वाली बात ये होगी कि प्रज्वल रेवन्ना पर क्या अपने दादा की अपील का कोई असर होता है, क्या वह भारत लौटकर आरोपों का सामना करते हैं?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

14 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

14 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

15 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

16 hours ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

13 hours ago