होम / बिजनेस / ग्लोबल मार्केट्स से बढ़िया संकेत, आज भी चढ़ेंगे भारतीय बाजार, इन शेयरों पर रखें नजर

ग्लोबल मार्केट्स से बढ़िया संकेत, आज भी चढ़ेंगे भारतीय बाजार, इन शेयरों पर रखें नजर

अमेरिकी बाजार लगातार चौथे दिन अच्छी बढ़त पर बंद हुए हैं, एशियाई बाजारों में भी तेजी जारी है, SGX Nifty 18,000 के पार निकल गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: सोमवार को अच्छी क्लोजिंग के बाद आज भी भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से बहुत अच्छे संकेत हैं. SGX Nifty में 100 अंकों से ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हो रहा है,  SGX Nifty 18,000 के लेवल के पार चला गया है. अमेरिकी बाजारों में लगातार चौथे दिन तेजी जारी है, डाओ जोंस कल भी 230 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ है. नैस्डेक में भी 127 अंकों की तेजी रही है. आज सुबह खुले एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 0.5% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. कोस्पी में भी शुरुआत अच्छी हुई है. आज अमेरिका के महंगाई के आंकड़े आएंगे, बाजार की इन आंकड़ों पर नजर रहेगी. 

ग्लोबल मार्केट के पॉजिटिव संकेतों के बीच भारतीय बााजारों में किन कंपनियों पर नजर रखनी चाहिए जहां खबरों के दम पर कमाई की जा सकती है. एक नजर डालते हैं

1. TCS पर आज नजर रखिएगा, क्योंकि अमेरिका की सप्लाई चेन सॉल्यूशंस और होलसेल ग्रोसरी सप्लाई चेन C&S Wholesale Grocers ने TCS को Google क्लाउड पर नए ऑपरेशंस तैयार करने के लिए चुना है. 

2. Gujarat Apollo Industries ने बेल्जियम की कंपनी PFH BV के साथ करार किया है. इस करार के कंपनी जरिए एग्रीकल्चर और फार्मिंग मशीनरीज और कंपोनेंट के कारोबार में उतरेगी.

3. Ujjivan Financial Services में Duro India Opportunities Fund Pte Ltd और Duro One Investments Ltd ने कंपनी में 8.55 लाख अतिरिक्त शेयर खरीदें हैं जो कि करीब 0.7 परसेंट हिस्सा होते हैं. कंपनी में हिस्सेदारी 4.97 परसेंट से बढ़कर 5.68 परसेंट हो गई है.

4. Krishna Institute of Medical Sciences में ICICI Prudential Mutual Fund ने अपने Smallcap Fund और Long Term Equity Fund के जरिए 9 लाख शेयर और 11 लाख शेयर खरीदे हैं. ये शेयर 1,250 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे गए थे. 

5. HDFC Life Insurance Company को आज फोकस में रखिएगा क्योंकि यहां ब्लॉक डील होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Abrdn Plc 4.3 करोड़ शेयर बेच सकती है, जो कि करीब 2 परसेंट हिस्सा होता है. Abrdn का नाम पहले Standard Life था. अभी HDFC Life में हिस्सेदारी 3.72% है.

6. JP Infra पर नजर रखिएगा क्योंकि कंपनी के रेजोल्यूशन प्लान पर NLCT में सुनवाई होनी है. 

7. Ujjivan Small Finance Bank ने QIP लॉन्च किया है, इसका फ्लोर प्राइस 21.93 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो कि मौजूदा प्राइस से 16 परसेंट डिस्काउंट पर है. Ujjivan Small Finance Bank को फोकस में रखिएगा

8. Dixon Tech को आज फोकस में रखिएगा क्योंकि इसकी सब्सिडियरी Padget Electronics के 53 करोड़ के डिस्बर्समेंट को MeitY से मंजूरी मिली है. 

9. Vedanta पर नजर रखिएगा क्योंकि Serentica Renewable 3 राज्यों में 1500 मेगावॉट के हाइब्रिड विंड और सोलर पावर प्लांट लगाएगी, 600 मेगावॉट का इस्तेमाल Vedanta ग्रुप के अलग अलग संस्थान करेंगे. 

10. Uttam Sugar Mills आज फोकस में रहेगा, क्योंकि एक प्रमोटर ने अपने 1.53 लाख शेयर बेचे हैं. 

VIDEO: Tata बनाएगा iPhone 14! चौंकिए मत बस ये डील हो जाने दीजिए
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

2 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

2 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

2 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

18 hours ago

बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

2 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

2 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

2 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

18 hours ago