होम / बिजनेस / अच्छे ग्लोबल संकेतों से आज भी जारी रहेगी बाजार में तेजी, खबरों के दम पर ये शेयर चमकेंगे

अच्छे ग्लोबल संकेतों से आज भी जारी रहेगी बाजार में तेजी, खबरों के दम पर ये शेयर चमकेंगे

आज कई एशियाई बाजार बंद हैं, अमेरिकी बाजारों में पिछले हफ्ते अच्छा रिबाउंड दिखा. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार चढ़कर बंद हुए हैं. भारतीय बाजार आउटपरफॉर्म कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: बीते हफ्ते की तेजी भारतीय शेयर बाजारों में आज भी जारी रह सकती है, अमेरिकी बाजार लगातार तीन सेशन से तेजी पर बंद हो रहे हैं. शुक्रवार को भी डाओ जोंस 377 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ था. नैस्डेक में भी 250 अंकों की तेजी रही थी. आज एशिया के कई बाजार बंद हैं, चीन, हॉन्ग- कॉन्ग और कोरिया में आज ट्रेडिंग नहीं होगी. लेकिन जापान के बाजार से अच्छे संकेत मिल रहे हैं. SGX Nifty भी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहा है. 

ग्लोबल मार्केट के संकेतों के अलावा खबरों के दम पर किन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. एक नजर डालते हैं 

1. Reliance Industries ने कहा है कि उसकी सब्सिडियरी Reliance Petroleum Retail, Shubhalakshmi Polyesters & Shubhlaxmi Polytex के पॉलिएस्टर बिजनेस का  1,592 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी. आज इस पर फोकस रखना होगा

2. Tamilnad Mercantile Bank IPO के शेयरों का आज अलॉटमेंट है. IPO का प्राइस बैंड 500-525 रुपये प्रति शेयर है. 

3. Titagarh Wagons आज फोकस में रखिएगा क्योंकि इटली सरकार कंपनी में 10 मिलियन यूरो का निवेश करने वाली है, इटली कंपनी की सब्सिडियरी में 30.3 परसेंट हिस्सेदारी खरीदेगी 

4. Anupam Rasayan India ने एक्सचेंज को सूचित किया है कि सूरत के Sachin GIDC प्लांट में 10 सितंबर को आग लगने की घटना हुई थी. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए, इसके शेयरों पर आज नजर बनाकर रखिएगा 

5. HG Infra Engineering की सब्सिडियरी HG Ateli Narnaul Highway को हरियाणा में रोड प्रोजेक्ट के लिए कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिला है. इसके साथ ही कमर्शियल इस्तेमाल के लिए फिट घोषित हो गई. आज इसके शेयरों में हलचल हो सकती है

6.Tata Steel पर फोकस रखिएगा क्योंकि कंपनी ने एक्सचेंज को बताया है कि प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए अनसिक्योर्ड नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर्स को जारी करने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 14 सितंबर को होगी 

7. PVR, INOX के शेयरों पर आज नजर रखिएगा, रणबीर कपूर की नई फिल्म ब्र्ह्मास्त्र को बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. बताया जा रहा है कि कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के पार चला गया है.

8. Ashapura Minechem में Albula Investment Fund ने 14.5 लाख शेयर बेचे हैं. इन शेयरों को ओपन मार्केट में 101.97 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा गया है.  फंड की कंपनी में जून 2022 तक 7.93 परसेंट हिस्सेदारी थी. शेयर पर नजर बनाकर रखिएगा  

9. Ujjivan Small Finance Bank ने 75 करोड़ रुपये के नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर्स जारी किए हैं. इनकी अंतिम रिडेम्पशन की तारीख  26 अप्रैल, 2028 है और कूप रेट 11.95 परसेंट है. 

10. आज रिटेल महंगाई दर यानी CPI के अगस्त महीने के आंकड़े आएंगे, इस पर नजर बनाकर रखना होगा. साथ ही जुलाई महीने के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़े भी आएंगे. देखना होगा कि मार्केट इन आंकड़ों को कैसे लेता है 

VIDEO: अगले महीने लॉन्च होंगी Airtel की 5G सेवाएं 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

7 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

21 minutes ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

3 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

3 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

21 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

7 minutes ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

3 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

3 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

3 hours ago