✕

होम / बिजनेस / नहीं थम रहा है पूजा खेड़कर का विवाद, अब अमिताभ कांत ने ये कहकर उठाया मामला?

नहीं थम रहा है पूजा खेड़कर का विवाद, अब अमिताभ कांत ने ये कहकर उठाया मामला?

पूजा के खिलाफ यूपीएससी की ओर से कार्रवाई करते हुए उनकी ट्रेनिंग को कैंसिल कर दिया गया है वहीं दूसरी ओर उनकी मां को पुलिस किसान को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लाल बत्‍ती से लेकर अलग रूम की मांग को लेकर विवादों में आई ट्रेनी आईएएस पूजा खेड़कर का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले जहां उनकी मां को गिरफ्तार किया गया उसके बाद उनकी ट्रेनिंग को भी रद्द कर दिया गया. इससे भी परे अब नीति आयोग के पूर्व सीईओ और मौजूदा जी 20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा है कि डिस्‍एबिलिटी क्राइटेरिया की एक बार फिर समीक्षा होनी चाहिए. हालांकि उन्‍होंने एससी एसटी ओबीसी क्राइटेरिया का समर्थन किया है. 

अमिताभ कांत ने कही क्‍या बात? 
जी 20 शेरपा अमिताभ कांत ने इस पूरे मामले को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि ‘शीर्ष सिविल सेवाओं में प्रवेश के लिए यूपीएससी के माध्यम से धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे सभी मामलों की पूरी जांच होनी चाहिए और सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.' चयन के लिए योग्यता और सत्यनिष्ठा के आधार से कभी समझौता नहीं किया जाना चाहिए. मैं एससी/एसटी या ओबीसी आरक्षण के पक्ष में हूं. क्रीमी लेयर नियम लागू होने के साथ ये आरक्षण जारी रहना चाहिए. हालाँकि, शारीरिक और मानसिक रूप से विकलांगों के लिए मौजूदा आरक्षण और शीर्ष सिविल सेवाओं के लिए तीसरे लिंग के लिए प्रस्तावित 1% आरक्षण की समीक्षा करने की आवश्यकता है. उनका दुरुपयोग हो रहा है.

पूजा खेड़कर की कैंसिल हो चुकी है ट्रेनिंग
ट्रेनी आईएएस पूजा खेड़कर के मामले के सामने आने के बाद अब तक इस मामले में कई तरह की कार्रवाई हो चुकी है. यूपीएससी की ओर से कार्रवाई करते हुए उनकी ट्रेनिंग को कैंसिल कर दिया गया है वहीं दूसरी ओर उनकी मां को भी पुलिस जमीन के लिए किसान को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने उनकी मां के पास से पिस्‍तौल भी बरामद की है. यूपीएससी की ओर से उनके खिलाफ गलत जानकारियां देने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है. यूपीएससी की शिकायत पर दिल्‍ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

आखिर क्‍या होता है विक्‍लांगता कोटा? 
विक्‍लांगता कोटा के तहत यूपीएससी में कुल पदों का एक निश्चित प्रतिशत उन लोगों के लिए सुरक्षित होता है जो लोग विक्‍लांग होते हैं. इस कोटे का मकसद सभी वर्गों तक अवसर बराबर संख्‍या में उपलब्‍ध कराना है. केन्‍द्र सरकार के अधिनियम 1995 के अनुसार कुल पदों का तीन प्रतिशत विक्‍लांग लोगों के लिए सुनिश्चित होता है. इसमें वो लोग शामिल होते हैं जो लोग कम देख सकते हैं, कम सुन सकते हैं. यही नहीं जो लोग हड्डियों, ज्‍वॉइंट्स और मसल्‍स से विक्‍लांग होते हैं वो भी इसमें शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: जिस परेशानी ने सबको किया पस्त, उससे Air India रही अछूती, 1 फ्लाइट भी नहीं हुई रद्द

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

19 hours ago