✕

होम / बिजनेस / पीएम मुद्रा योजना के 10 साल पूरे, ₹32 लाख करोड़ के लोन दिए, लाभार्थियों में 68% महिलाएं

पीएम मुद्रा योजना के 10 साल पूरे, ₹32 लाख करोड़ के लोन दिए, लाभार्थियों में 68% महिलाएं

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) ने 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं, और इस अवसर पर पीएम मोदी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना छोटे व्यवसायों और उद्यमियों के लिए एक बड़ा संबल बनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसके लाभार्थियों से बातचीत की. इस खास मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने पूरे भारत से मुद्रा लाभार्थियों को अपने आवास पर आमंत्रित किया है. उन्होंने बताया कि किस प्रकार इस योजना ने लाखों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है.

योजना के 10 साल पूरे होने पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज जब हम मुद्रा योजना के 10 साल पूरे कर रहे हैं, मैं उन सभी लोगों को बधाई देता हूं जिनके जीवन में इस योजना ने सकारात्मक बदलाव लाया है. इस एक दशक में मुद्रा योजना ने कई सपनों को साकार किया है और उन लोगों को सशक्त बनाया है जो पहले वित्तीय सहायता से वंचित थे. यह इस बात का प्रमाण है कि भारत में लोगों के लिए कुछ भी असंभव नहीं है." उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार ने अब तक लगभग 33 लाख करोड़ रुपये के ऋण बिना गारंटी के वितरित किए हैं. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को की गई थी, और अब यह योजना 10 वर्ष पूरे कर चुकी है.

पिछले 10 साल में खुले 52 करोड़ से ज्यादा लोन अकाउंट

एसबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में मुद्रा योजना ने 52 करोड़ से अधिक लोन खाते खोलने में मदद की है, जो उद्यमशीलता गतिविधि में भारी उछाल को दर्शाता है. पीएम मुद्रा योजना के तहत, किशोर लोन (50,000 से 5 लाख रुपए), जो बढ़ते व्यवसायों का समर्थन करते हैं, वित्त वर्ष 2016 में 5.9 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 44.7 प्रतिशत हो गए हैं, जो छोटे उद्योगों की वास्तविक प्रगति को दर्शाता है. तरुण श्रेणी (5 लाख से 10 लाख रुपए) भी तेजी से आगे बढ़ रही है, जो साबित करती है कि मुद्रा केवल व्यवसाय शुरू करने के बारे में नहीं है, बल्कि उन्हें बढ़ाने में मदद करती है.

योजना से महिलाओं का हुआ सशक्तिकरण

मुद्रा योजना के कुल लाभार्थियों में 68 प्रतिशत महिलाएं हैं, जो देश भर में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. वित्त वर्ष 2016 और वित्त वर्ष 2025 के बीच , प्रति महिला PMMY लोन राशि 13 प्रतिशत की CAGR से बढ़कर 62,679 रुपए तक पहुँच गई, जबकि प्रति महिला जमा 14 प्रतिशत की CAGR से बढ़कर 95,269 रुपए हो गई. महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने वाले राज्यों ने महिलाओं के नेतृत्व वाले MSME के माध्यम से काफी रोजगार सृजन दर्ज किया है, जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और श्रम बल भागीदारी को बढ़ाने में समावेशन की प्रभावशीलता को मजबूत करता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

12 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

15 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

15 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

16 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

15 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.