✕

होम / बिजनेस / PM मोदी ने Elon Musk से फोन पर की बात, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर हुई चर्चा

PM मोदी ने Elon Musk से फोन पर की बात, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिखा, "एलन मस्क से बात करके अच्छा लगा. हमने वॉशिंगटन डीसी में इस साल पहले हुई मुलाकात के दौरान जिन विषयों पर चर्चा की थी, उन पर आगे बातचीत की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क से फोन पर बात की. इस बातचीत में दोनों ने भारत और अमेरिका के बीच तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्रों में मिलकर काम करने की इच्छा जताई. उन्होंने इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की. बातचीत में भारत के तेजी से बढ़ते टेक्नोलॉजी सेक्टर और एलन मस्क की कंपनियों के बीच बढ़ते सहयोग पर भी खास ध्यान दिया गया.

PM मोदी ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बातचीत का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "मैंने एलन मस्क से बात की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. इनमें वो विषय भी शामिल थे, जिन पर हमने इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में मुलाकात के दौरान बात की थी. हमने तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने की बड़ी संभावनाओं पर चर्चा की. भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है." यह बातचीत उस समय हुई है जब टेस्ला भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में प्रवेश करने के मौके ढूंढ रही है.

फरवरी में हुई थी दोनों के बीच मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलन मस्क की पिछली मुलाकात फरवरी में हुई थी, जब पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर गए थे. इस दो दिन की यात्रा के दौरान दोनों ने इलेक्ट्रिक वाहन, सौर ऊर्जा और अंतरिक्ष जैसे नए और उभरते क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने की संभावनाओं पर अच्छी बातचीत की थी. इस मुलाकात में पीएम मोदी ने एलन मस्क के तीन बच्चों को भारतीय साहित्य की कुछ खास किताबें तोहफे में दी थीं. इनमें रवींद्रनाथ टैगोर की "द क्रेसेंट मून", आर.के. नारायण की "द ग्रेट आर.के. नारायण कलेक्शन", और पंडित विष्णु शर्मा की "पंचतंत्र" शामिल थीं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

3 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

6 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

6 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

7 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

6 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.