✕

होम / बिजनेस / PM मोदी ने सेमीकंडक्टर सेक्टर के दिग्गजों से की मुलाकात, कहा- डिजिटल युग का आधार है ये उद्योग

PM मोदी ने सेमीकंडक्टर सेक्टर के दिग्गजों से की मुलाकात, कहा- डिजिटल युग का आधार है ये उद्योग

पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की. इसमें उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर डिजिटल युग का आधार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकंडक्टर राउंडटेबल का आयोजन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने इस सेक्टर के दिग्गजों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर डिजिटल युग का आधार है. प्रजातंत्र और टेक्नोलॉजी को मिलकर मानवता के हित के लिए काम करना चाहिए. भारत के पास सेमीकंडक्टर सेक्टर का ताकतवर देश बनने की सभी क्षमताएं हैं. हम भारत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सेमीकंडक्टर बनाकर न सिर्फ अपनी जरूरतें पूरी करेंगे बल्कि दुनिया को सप्लाई भी करेंगे. प्रधानमंत्री ने सभी को भरोसा दिलाया कि हम नीतियों को सुधार कर आप सभी की मदद करेंगे.

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का सरकार पर पूरा भरोसा 

पीएम मोदी द्वारा आयोजित इस बैठक में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई सेमीकंडक्टर कंपनियों के उच्चाधिकारी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि यह बैठक दर्शाती है कि केंद्र सरकार इस सेक्टर को आगे बढ़ने को लेकर कितना उत्साहित है. पूरी दुनिया की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का ध्यान अब भारत पर है. यह हमारे लिए एक शानदार मौका है. भारत की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का भी सरकार पर पूरा भरोसा है. कई ग्लोबल कंपनियां भी अब हमारे यहां निवेश करना चाहती हैं. आज से पहले ऐसे अवसर भारत में कभी उपलब्ध नहीं थे.

हमें नए विचारों पर पूंजी लगानी पड़ेगी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर इस राउंडटेबल की अध्यक्षता की. पीएम मोदी ने कहा कि आपके विचार न सिर्फ बिजनेस को आगे ले जाएंगे बल्कि भारत के भविष्य को भी दिशा दिखाने वाले हैं. आगे जाकर सेमीकंडक्टर हर जरूरत का आधार बन जाएंगे. भारत अब ऐसी दिशा में जा रहा है कि उसे पूरी दुनिया की जिम्मेदारी उठानी है. हमें भारत को सोशल, डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है. नए विचारों पर हमें पूंजी लगानी पड़ेगी. भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. सरकार स्किल डेवलपमेंट के जरिए उन्हें इंडस्ट्री के काबिल बनाने में जुटी हुई है.

बैठक में इन कंपनियों के अधिकारी हुए शामिल 

इस बैठक में सेमी (SEMI), माइक्रोन (Micron), एनएक्सपी (NXP), पीएसएमसी (PSMC), आईएमईसी (IMEC), रेनेसास (Renesas), टीईपीएल (TEPL), टोक्यो इलेक्ट्रॉन (Tokyo Electron), टावर (Tower), सिनोप्सिस (Synopsys), केडेन्स (Cadence), रैपिडस (Rapidus), जैकब्स (Jacobs), जेएसआर (JSR), इंफीनियोन (Infineon), अडवांटेस्ट (Advantest), टेराडायन (Teradyne), एप्लाइड मटेरियल्स (Applied Materials), लाम रिसर्च (Lam Research), मर्क (Merck), सीजी पावर (CG Power) और कायनेस टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) के बड़े अधिकारी शामिल हुए थे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

16 hours ago

बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

18 hours ago