होम / बिजनेस / पीएम मोदी ने लॉन्‍च की 5जी सेवा, बोले इतिहास में दर्ज होगी आज की तारीख

पीएम मोदी ने लॉन्‍च की 5जी सेवा, बोले इतिहास में दर्ज होगी आज की तारीख

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्‍ली में हो रहा ये समिट भले ही ग्‍लोबल है लेकिन इसकी आवाज लोकल है. उन्‍होंने कहा कि ये दिन आजादी के बाद से इतना महत्‍वपूर्ण है कि ये इतिहास के पन्‍नों में दर्ज होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पीएम मोदी ने शनिवार को प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन मोबाइल कांग्रेस आईएमसी के कार्यक्रम से देश में 5जी सेवा लॉन्‍च कर दी. पीएम मोदी के साथ इस कार्यक्रम में टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्‍णव सहित मुकेश  अंबानी, सुनील मित्‍तल और कुमार मंगलम बिड़ला सहित कई अन्‍य उद्योगपति भी मौजूद रहे.


पीएम मोदी ने क्‍या अहम बातें कही 
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्‍ली में हो रहा ये समिट भले ही ग्‍लोबल है लेकिन इसकी आवाज लोकल है. उन्‍होंने कहा कि ये दिन आजादी के बाद से इतना महत्‍वपूर्ण है कि ये इतिहास के पन्‍नों में दर्ज होगा. डिजीटल इंडिया सिर्फ नाम नहीं है बल्कि भारत के विकास का विजन है. उन्‍होंने कहा 2015 में 25 करोड़ लोगों के पास था जबकि आज 85 करोड़ लोग मोबाइल फोन का इस्‍तेमाल कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि शहरों के मुकाबले आज ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट का इस्‍तेमाल करने वालों की तादात बढ़ रही है.


3 टेलीकॉम कंपनियों ने दिया 5जी का डेमो 
पीएम मोदी ने उद्घाटन करने से पहले प्रगति मैदान में लगाए गए 3 टेलीकॉम कंपनियों के 5जी के डेमो को भी देखा. इस डेमो के तहत उन्‍हें दिखाया गया कि आखिर 5जी का अनुभव कैसा होता है. उन्‍हें आईएमसी में लगाए गए अलग अलग स्‍टॉल की तकनीक से भी रुबरु कराया.

कार गेम का भी पीएम मोदी ने लिया आनंद 
पीएम मोदी ने 5जी टेक्‍नोलॉजी लॉन्‍च करने से पहले 5जी कार गेम का भी अनुभव लिया. पीएम मोदी ने 5जी नेटवर्क में गेम में कार चलाने का अनुभव कार में बैठकर लिया. क्‍योंकि स्‍पीड सुधरने से जहां इसकी क्‍वालिटी सुधर जाएगी वहीं अनुभव भी बेहतर होने जा रहा है।


टेलीकॉम मंत्रालय कर चुका है स्पेक्ट्रम की नीलामी
देश में 5जी सेवा के बेहतर संचालन के लिए टेलीकॉम मंत्रालय स्पेक्ट्रम का ऑक्‍शन कर चुका है.5जी सेवा को सफल बनाने के लिए सरकार ने इस पर सघन काम किया है, जिसके अंतर्गत 51236 मेगा हर्ट्ज स्पेक्ट्रम का ऑक्शन किया गया है. माना जा रहा है कि सरकार ने बेस्ट 5जी सेवा देने के लिए इस बार सभी कंपनियों को पर्याप्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराया है. जिसके जरिए सरकार ने अपने खाते में1,50,173करोड़ रुपए जुटाए हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

12 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

12 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

3 hours ago