होम / बिजनेस / पीएम मोदी ने इस महत्‍वपूर्ण परियोजना को देश को किया समर्पित, ये होगा बदलाव

पीएम मोदी ने इस महत्‍वपूर्ण परियोजना को देश को किया समर्पित, ये होगा बदलाव

पीएम मोदी गुरुवार को मध्‍य प्रदेश के बाद छत्‍तीसगड़ में थे, वहां उन्‍होंने 65 किलोमीटर लंबे इलेक्‍ट्रीफाइड MGR का उद्घाटन किया. इससे सस्‍ती वैकल्पिक ऊर्जा हासिल हो सकेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों से से पहले मिलने वाली सौगातों की शुरुआत हो चुकी है. इस कड़ी में पीएम मोदी गुरुवार को जहां पहले एमपी गए उसके बाद वो छत्‍तीसगढ़ भी गए. उन्‍होंने छत्‍तीसगढ़ में तलाईपल्‍ली से एनटीपीसी लारा को जोड़ने वाले सिस्‍टम MGR (Merry-Go-Round) की शुरुआत की. इस एमजीआर सिस्‍टम से लो कॉस्‍ट पॉवर जनरेशन में तेजी आएगी, और देश में ऊर्जा उत्‍पादन और सशक्‍त हो पाएगा. 

आखिर क्‍या है MGR? 
MGR (Merry-Go-Round) एक 65 किलोमीटर लंबा इलेक्‍ट्रीफाइड सिस्‍टम है, जो एनटीपीसी लारा से लो कॉस्‍ट एनर्जी को बढ़ावा देगा. इसे बनाने में 2071 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इससे लो कॉस्‍ट और हाई ग्रेड का कोयला निकालने में मदद मिलेगी. मौजूदा समय में जहां 20 हजार टन कोयला रोज निकाला जा रहा है वहीं इसके शुरू होने के बाद ये 8 एमएमटीपीए तक पहुंच जाएगा. एमजीआर प्रणाली कोयला से खदानों से बिजली स्टेशनों तक कोयला लाने-ले जाने में जबर्दस्‍त बदलाव दिखाएगा. आने वाले समय में कोटारलिया में मौजूदा रेलवे लाइन पर 61 मीटर के ब्रिज के साथ, नवीनतम एमजीआर प्रणाली में ट्रैक के साथ कई स्थानों पर जानवरों को पार करने का भी प्रावधान बनाया जाएगा. एमजीआर प्रणाली का जब पूरी तरह से विस्‍तार हो जाएगा तो इसमें 200 से अधिक पुल और पुलियां भी मौजूद रहेंगी. 

इससे पहले मध्‍य प्रदेश में कई योजनाओ का उद्घाटन 
छत्‍तीसगढ़ में इन उद्घाटनों से पहले पीएम मोदी ने मध्‍य प्रदेश में कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई. उन्‍होंने बीना से मध्‍य प्रदेश को 50700 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की परियाजनाओं की हरी झंडी रखी. इन सभी परियोजनाओं में बीना रिफाइनरी में एक पेट्रोकैमिकल कॉम्‍प्‍लेक्‍स और राज्‍य भर में 10 नई औद्योगिक इकाईयों के प्रोजेक्‍ट को हरी झंडी दिखाई. 

पांच राज्‍यों में होने वाले हैं चुनाव 
दरअसल इस साल के अंत तक पांच राज्‍यों में चुनाव होने वाले हैं. इनमें जो राज्‍य प्रमुख तौर पर शामिल हैं उनमें राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, और छत्‍तीसगढ़ जैसे राज्‍य शामिल हैं. इनमें राजस्‍थान, और छत्‍तीसगढ़ में जहां कांग्रेस की सरकार है वहीं दूसरी ओर मध्‍यप्रदेश में बीजेपी की सरकार है. बीजेपी मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ के लिए उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है जबकि बुधवार को एक और केन्‍द्रीय चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

10 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

11 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

12 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

13 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

13 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.