होम / बिजनेस / रेल यात्रियों को जोरदार झटका ! प्‍लेटफॉर्म टिकट के दाम सीधे इतने रुपये बढ़ाए गए

रेल यात्रियों को जोरदार झटका ! प्‍लेटफॉर्म टिकट के दाम सीधे इतने रुपये बढ़ाए गए

ऐसे में रेलवे ने भी त्‍योहारी सीजन में प्‍लेटफॉर्म पर भीड़ न बड़े इसके लिए अपनी तैयारी ली है. इसी कड़ी में दक्षिण रेलवे ने प्‍लेटफॉर्म टिकट के दामों में इजाफा कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

त्‍योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में रेलवे ने भी त्‍योहारी सीजन में प्‍लेटफॉर्म पर भीड़ न बड़े  इसके लिए अपनी तैयारी कर ली है. इसी कड़ी में दक्षिण रेलवे ने प्‍लेटफॉर्म टिकट के दामों में इजाफा कर दिया है. अब प्‍लेटफॉर्म टिकट के लिए आपको 10 रूपये की बजाए 20 रूपये तक चुकाने होंगे.

,
भीड़ से बचने के लिए उठाया जाता है ये कदम

रेलवे हर साल त्‍योहार में प्‍लेटफॉर्म और रेलवे स्‍टेशनों पर होने वाली अनावश्‍यक भीड़ से बचने के लिए ये कदम उठाता है. इसी कड़ी में दक्षिण रेलवे की ओर से ये कदम उठाया गया है. आदेश में साफ तौर पर बताया गया है कि त्‍योहारी सीजन में होने वाली भीड़ से बचने के लिये ये कदम उठाया जा रहा है.


कब से कब तक लागू रहेगा ये निर्णय

रेलवे ने प्‍लेटफॉर्म टिकट बढ़ाने के साथ ही ये भी बता दिया है कि उसका ये निर्णय कब से कब तक लागू रहेगा. दक्षिण रेलवे का ये निर्णय एक अक्‍टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा. 31 जनवरी 2023 तक आम आदमी को दक्षिण रेलवे के सभी स्‍टेशनों पर प्‍लेटफॉर्म टिकट के लिए 10 रुपये की बजाए 20 रुपये चुकाने होंगे.

सुरेश प्रभु  के रेल मंत्री रहते हुआ था निर्णय

पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु के कार्यकाल में ये निर्णय लिया गया था कि प्‍लेटफॉर्म टिकट बढ़ाने का  फैसला डीआरएम खुद ले सकेंगे. तब से लेकर अब तक यही व्‍यवस्‍था चली आ रही है। जिसके तहत ये निर्णय दक्षिण रेलवे की ओर से लिया गया है.


अन्‍य जोन भी जल्‍द ले सकते हैं निर्णय

दरअसल अलग-अलग जोन इस निर्णय को उनके क्षेत्र में मनाए जाने वाले त्‍योहारों के अनुसार लेते हैं. क्‍योंकि इस समय बंगाल में दुर्गा पूजा चल रही है और देश के अलग- अलग इलाकों से लोग वहां त्‍योहार मनाने के लिए आते हैं. इसलिए उन्‍होंने अभी ये निर्णय लिया है. इसके बाद छठ पर उत्‍तर रेलवे भी इस तरह का निर्णय कई बार ले चुका है. इसी तरह मध्‍य रेलवे भी अपने वहां मनाए जाने वाले त्‍योहारों को देखते हुए निर्णय लेता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

1 hour ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

2 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

5 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

51 minutes ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

4 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

1 hour ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

2 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

5 hours ago